फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   You can go directly to Gurugram-Rewari Highway from Dwarka Expressway

Gurugram News: द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे पर जा सकेंगे

Sat, 18 Oct 2025 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
You can go directly to Gurugram-Rewari Highway from Dwarka Expressway
188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बनाया जा रहा, पिलर तैयार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए 188 मीटर लंबा दो लेन का फ्लाईओवर बसई के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर बनाया जा रहा है। इसके पिलर बनकर तैयार हो गए हैं और जल्द गर्डर रखने का काम किया जाएगा। इसके बन जाने से वाहन चालक द्वारका एक्सप्रेसवे से सीधे गुरुग्राम-पटौदी-रेवाड़ी हाईवे पर जा सकेंगे।

परियोजना निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे को जोड़ने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बन जाने से दिल्ली से द्वारका एक्सप्रेसवे से होकर आने वाले वाहन चालक फ्लाईओवर से सीधे गुरुग्राम-रेवाड़ी हाईवे पर पहुंच जाएंगे। अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से यातायात सुगम हो जाएगा। फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को तेजी से कराया जा रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज गति से यातायात का संचालन होता है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण के दौरान यातायात की आवाजाही प्रभावित न हो। फ्लाईओवर और बसई के पास द्वारका एक्सप्रेसवे पर अंडरपास के निर्माण से सेक्टरों में यातायात की आवाजाही आसान हो जाएगी। इससे फर्रुखनगर, पटौदी, रेवाड़ी और सोहना के साथ कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा।
विज्ञापन




गुरुग्राम-रेवाड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई की ओर से साल 2020 शुरू किया गया था। सड़क के विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई, अतिक्रमण हटाने और भूमि संबंधी मुकदमेबाजी से संबंधित मुद्दों के कारण परियोजना का कार्य लक्ष्य से पीछे चल रहा है। 46 किलोमीटर परियोजना 2022 में पूरी होनी थी। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार दिसंबर तक परियोजना पूरा करने का लक्ष्य है। हालांकि अभी रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा नहीं होने से इसे दिसंबर तक खोलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में एनएचएआई आंशिक रूप से शुरू कर सकता है। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। कई जगहों पर बिजली के तार हटाए जा चुके हैं। इससे सीधे द्वारका एक्सप्रेसवे से रेवाड़ी हाईवे होकर नारनौल, जयपुर, रोहतक और राजस्थान जाना आसान होगा। इससे दिल्ली-जयपुर हाईवे पर वाहनों का दबाव कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed