फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yoga awareness raised through marathon

Gurugram News: मैराथन के जरिये जगाई योग की अलख

Sat, 21 Jun 2025 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Yoga awareness raised through marathon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के साथ योग मैराथन का आयोजन किया गया। आमजन में योग दिवस को लेकर जागरूकता लाने के लिए आयोजित इस मैराथन को पद्मश्री गीता जुत्शी (ट्रैक और फील्ड एथलीट) ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन की ओर से की जा रही तैयारियों के क्रम में स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल के तहत नागरिकों व खिलाड़ियों को योगाभ्यास कराया गया।

योगाभ्यास में आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक डाॅ. भूदेव ने प्रोटोकॉल योगासन के तहत विभिन्न योग क्रियाओं से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सही योग मुद्राओं के साथ योगासन करवाया। योगाभ्यास में उन्होंने उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन,भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, नाड़ी शोधन, शीतली प्राणायम, भ्रामरी प्राणायम तथा ध्यान लगवाया। इस अवसर पर हरेरा की सचिव व योग दिवस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी अनु, जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी, डॉ. मोनिका, डॉ. विकास यादव सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed