{"_id":"6a2e8e108ba462be3403b883","slug":"yog-divash-gurgaon-news-c-25-1-mwt1001-112799-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन
प्रदेश और देश के विकास में योग, स्वास्थ्य और जनकल्याण योजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका : पूर्व खेल मंत्री संजय सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत रविवार को राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में योग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व खेल मंत्री संजय सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष जान मोहम्मद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी, चिकित्सक, योग प्रशिक्षक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर पूर्व खेल मंत्री संजय सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनकल्याण, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा और आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा है। संजय सिंह ने जिले वासियों से 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी अलग पहचान बनाई है।