फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yellow paw in operation in the city, nearly 100 encroachments demolished

Gurugram News: शहर में चला पीला पंजा, करीब सौ अतिक्रमण ढहाए

Fri, 24 Oct 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Fri, 24 Oct 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Yellow paw in operation in the city, nearly 100 encroachments demolished
एक दुकान के बाहर अवैध रुप से बने छप्पर को तोड़ती जेसीबी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नूंह। लंबे समय से अतिक्रमण की मार झेल रहे नूंह शहर की आखिरकार शुक्रवार को नगरपरिषद प्रशासन ने सुध ले ली और दिनभर नप का पीला पंजा अतिक्रमणकारियों पर जमकर चला। दिनभर में करीब छोटे-बड़े सौ अवैध कब्जों को हटाया गया, हालांकि इस दौरान किसी दुकानदार या अतिक्रमणकारी पर कोई जुर्माना या चालान नगरपरिषद द्वारा नहीं किया गया। वहीं चेतावनी दी गई कि दोबारा कब्जा किया गया तो इस बार सख्ती से निपटते हुए सामान जब्त किया जाएगा तथा जुर्माना भी लगाया जाएगा।
दिनभर में शहर की पुरानी सब्जी मंडी से लेकर तावडू बाईपास तक पुराने दिल्ली-अलवर रोड पर, नए बस अड्डे से लेकर पुराने बस अड्डे तक एनएच 248 ए पर करीब सौ छोटे से लेकर बड़े अतिक्रमण ढहाए गए। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी सलूजा, सचिव मुकेश, नूंह शहर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह की देखरेख तथा एसडीएम नूंह अंकिता पुवार के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान की जहां शहरवासियों ने प्रशंसा की, वहीं ऐसे अभियान लगातार चलाते रहने की भी मांग की। एडवोकेट कीर्ति सोनी, एडवोकेट अमित कुमार, गोपाल पंड़ित, प्रवीण शर्मा, शमीम अहमद, रतीराम, केशव पंड़ित, राजेश शास्त्री आदि ने कहा कि शहर में अतिक्रमण के कारण लोगों को दोपहिया वाहन लेकर चलने में भी भारी परेशानी होती है। हर दुकानदार रोजाना थोड़ा-थोड़ा करके अतिक्रमण कर रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि करीब एक माह पहले शहर में अतिक्रमण से हो रही लोगों को परेशानी का जायजा लेने के लिए एसडीएम अंकिता पुवार ने नूंह शहर का दौरा कर अतिक्रमणकारियों के पास जाकर उनसे अपील की थी कि वे खुद ही अपना अवैध कब्जा हटा लें अन्यथा प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ेगी, लेकिन इस बार भी अतिक्रमणकारियों ने प्रशासन की इस चेतावनी को हल्के में लिया और लगातार कब्जा जारी रखा। शुक्रवार को भारी पुलिसबल की मौजूदगी में नगरपरिषद का अतिक्रमण हटाओ दस्ता मैदान में उतर गया और खूब तोड़-फोड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार में रही अफरातफरी
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लगे दस्ते से दिनभर बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकानों के बाहर रोड पर टीनशेड या छप्पर डाले हुए थे, वे दुकान बंद कर चालान व जुर्माने के डर से भाग खड़े हुए। वहीं दुकानों के बाहर रोड पर दुकान लगाकर बैठे दुकानदारों, रेहड़ी वाले भी इधर-उधर भागते-दौड़ते नजर आए। इस कारण से बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।
पीठ फिरते ही फिर किया कब्जा
अतिक्रमणकारियों ने अपनी पुरानी शैली का परिचय देते हुए प्रशासन की पीठ फिरते ही फिर से कब्जा जमा लिया। अक्सर अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान देखा जाता है कि प्रशासन के जाते ही फिर से दुकानदार अपना सामान, फ्लैक्स बोर्ड, टीनशेड, छप्पर सड़क पर तान देते है तो रेहड़ी वाले भी पीछे-पीछे अपनी रेहड़ियां रोड पर खड़ी करनी शुरू कर देते हैं। शहरवासियों का कहना है कि नगरपरिषद द्वारा कभी-कभार अभियान चलाया जाता है तथा किसी प्रकार का जुर्माना व चालान अतिक्रमणकारियों पर नहीं किया जाता, जिसके कारण उनके हौंसले बुलंद रहते है।

नगरपरिषद के सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा इस बार सख्ती से निपटते हुए जुर्माना व चालान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed