फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Yamuna water will be brought by laying pipeline along KMP: Chief Minister

केएमपी के साथ पाइप लाइन बिछाकर लाया जाएगा यमुना का पानी : मुख्यमंत्री

Sat, 21 Oct 2023 10:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
Yamuna water will be brought by laying pipeline along KMP: Chief Minister
प्रधानमंत्री के आकांक्षी जिला नूंह के विकास के संकल्प को करेंगे पूरा : मनोहर लाल
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नूंह में शांति समिति की बैठक में अमन-चैन बनाए रखने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मेवात क्षेत्र में 108 एकड़ में फैली कोटला झील को विकसित किया जाएगा। इसके अलावा केएमपी के साथ स्पेशल पाइप लाइन बिछाकर यमुना का पानी भी नूंह जिले के लिए लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नूंह जिला को आकांक्षी जिला में शामिल करके इसे अन्य जिलों के बराबर खड़ा करने का संकल्प लिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि व कानून के अलावा हर मानदंड पर इस क्षेत्र को आगे ले जाने का कार्य किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नूंह जिला की पूरी फिक्र करते हैं। वे जब भी उनसे मिलते हैं तो वे मेवात क्षेत्र के विकास की प्रगति के बारे में जरूर पूछ्ते हैं और हमेशा मेवात को आगे बढ़ाने की बात बोलते हैं। हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री के इस क्षेत्र के विकास के संकल्प को सिद्ध करना है। मुख्यमंत्री शुक्रवार देर शाम नूंह के लघु सचिवालय में शांति समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

मनोहर लाल ने नूंह जिला के लोगों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा अवश्य दिलाएं। हरियाणा सरकार का प्रयास है कि यहां पर बड़े स्तर पर उद्योग स्थापित किए जाएं ताकि युवाओं को रोजगार मिले। शांति समिति की बैठक में पहुंचने पर शांति समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश भाग्यशाली है कि जहां इतने साफ और नेक दिल इंसान मुख्यमंत्री प्रदेश को मिले हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि सीएम की समझदारी व सूझबूझ से ही नूंह हिंसा की घटनाएं नियंत्रित हो पाईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नूंह जिला में 31 जुलाई को हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हम सबको एक दूसरे के विचारों का सम्मान करना चाहिए। यह देश सभी धर्म व पंथों का देश है। इतनी विभिन्नताएं होते हुए भी हम सब एक हैं। दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश है, जहां के लोग सबसे अधिक सहनशील हैं। जहां असहनशीलता होती है, वहां समाज व देश का नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोहर लाल ने कहा कि नूंह मेवात क्षेत्र का इतिहास भाईचारा का रहा है। सभी समाज को अपने धार्मिक कार्यक्रम करने का अधिकार है। इस भाईचारे को बिगाड़ने वालों के मंसूबों को किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने देंगे। सीएम ने स्पष्ट किया कि नूंह हिंसा में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। निर्दोष लोगों को कोई भी आंच नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि अपराधी व्यक्ति का कोई धर्म, जाति नहीं होती। हिंसा के दौरान हुए नुकसान के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से लोगों को मुआवजा दिया है। जो मामले बचे हुए हैं उनकी जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री ने इन सभी जनप्रतिनिधियों, मौजिज लोगों, खापों व नागरिकों की सराहना की, जिन्होंने हिंसा को रोकने में भूमिका निभाई। इस मौके पर सोहना के विधायक कंवर संजय सिंह, आईजी राजेंद्र कुमार, उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजरानिया, वक्फ बोर्ड के एडमिनिस्ट्रेटर जाकिर हुसैन, जिला परिषद के अध्यक्ष जान मोहम्मद, भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल व अन्य लोग मौजूद थे।
नूंह में यज्ञशाला का उद्घाटन करते मुख्यमंत्री। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed