{"_id":"68375837d5fd63aedb069400","slug":"x-ray-machine-which-came-two-months-ago-stopped-problem-gurgaon-news-c-25-1-mwt1002-103660-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दो महीने पहले आई एक्स-रे की मशीन बंद, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दो महीने पहले आई एक्स-रे की मशीन बंद, परेशानी
विज्ञापन
मरीजों को निजी क्लिनिकों में ज्यादा पैसे में करवाना पड़ रहा है एक्स-रे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका।
दो महीने पहले क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में आई एक्स-रे मशीन बंद पड़ी है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनको मजबूरी में निजी क्लीनिक और डॉक्टरों का रुख करना पड़ रहा है, जहां उन्हें महंगे दरों पर एक्स-रे जांच करानी पड़ रही है।
स्थानीय निवासी अनिल, राजू का कहना है कि सरकार ने करोड़ों रुपये लगाकर अस्पताल परिसर का भवन तो बना दिया लेकिन सुविधाओं के नाम पर कोई व्यवस्था नहीं है। महिलाओं को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भी निजी क्लिनिक जाना पड़ता है। दो महीने पूर्व इंडियन ऑयल सी आर एस ग्रुप की ओर से एक्स-रे की मशीन फिरोजपुर झिरका अस्पताल के लिए दी गई। लेकिन मशीन खराब होने पर अस्पताल प्रशासन इसे ठीक नहीं करा रहा है। मरीजों को निजी जांच केंद्रों पर जांच के लिए भेजा जा रहा है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। सरकारी सुविधा के नाम पर सिर्फ औपचारिकताएं निभाई जा रही हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सर्वजीत थापर से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मशीन के लिए अनुरोध भेजा गया है। जल्द ही नई मशीन लगाए जाने की उम्मीद है। वहीं फिरोजपुर झिरका में तैनात एस.एम.ओ डॉ. कृष्ण कुमार का कहना है कि जिला मुख्यालय को सभी जानकारी लिखित में भेज दी गई है। जल्द मशीन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की चुप्पी
अस्पताल की इस लचर व्यवस्था पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी भी मौन साधे हुए हैं। क्षेत्रीय पार्षद और विधायक को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक किसी भी स्तर पर कोई समाधान नहीं निकाला गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया जा रहा है कि मशीन कब तक शुरू होगी।
फोटो। फिरोजपुर झिरका की सरकारी अस्पताल में धूल फाक रही एक्स-रे की मशीन