फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   WTC Group promoter Ashish Bhalla arrested for embezzling Rs 274 crore

Gurugram News: 274 करोड़ के गबन में डब्ल्यूटीसी ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला गिरफ्तार

Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
WTC Group promoter Ashish Bhalla arrested for embezzling Rs 274 crore
274 करोड़ के गबन में डब्ल्यूटीसी ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला गिरफ्तार
विज्ञापन

-ईडी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर लिया



- फरीदाबाद में टाउनशिप विकसित करने के नाम पर बुकिंग लेकर 274 करोड़ रुपये के गबन का है आरोप

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम/फरीदाबाद। डब्ल्यूटीसी ग्रुप के प्रमोटर आशीष भल्ला को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) गुरुग्राम की टीम ने गिरफ्तार किया है। ईडी ने आरोपी को विशेष कोर्ट में पेश कर 6 दिन के रिमांड पर ले लिया। फरीदाबाद में टाउनशिप विकसित करने के नाम पर बुकिंग लेकर 274 करोड़ रुपये के गबन करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। इस मामले में सुनवाई 13 मार्च को होगी।




डब्ल्यूटीसी बिल्डर ने फरीदाबाद के सेक्टर-111, 114 में टाउनशिप विकसित करने का दावा कर लोगों से प्लॉट बुकिंग के नाम पर 274 करोड़ रुपये ले लिए। उसने टाउनशिप विकसित करने की बजाय इन रुपयों को मैसर्स डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की समूह कंपनियों में भेज दिया। इस राशि का प्रयोग प्रॉपर्टी खरीदने, लोन चुकाने और अन्य खर्चों में किया। सलाहकार सेवाओं की आड़ में अधिकतर राशि विदेश में भेजी गई। उसके बाद ईडी ने पीएमएलए एक्ट के तहत जांच शुरू की। बिल्डर कंपनी व आशीष भल्ला समेत अन्य पर फरीदाबाद में ही 20 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। ईडी ने आरोपी को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसके बाद रात में गिरफ्तार कर ईडी की विशेष कोर्ट गुरुग्राम में पेश किया। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि आशीष भल्ला को कई बीमारियां हैं। इस पर कोर्ट ने जांच एजेंसी को निर्देश दिया कि उनके डॉक्टर की ओर से तय जरूरी दवाएं उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed