फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Worship of Mother Kalratri form, Shitala Darbar filled with devotees

Gurugram News: माता के कालरात्रि रूप की पूजा, भक्तों से भरा रहा शीतला दरबार

Sun, 22 Oct 2023 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Kalratri form, Shitala Darbar filled with devotees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने देवी के कालरात्रि रूप की पूजा की। माता शीतला के दरबार में मत्था टेकने काफी संख्या में भक्त पहुंचे। मंदिर के आस-पास की सड़कें श्रद्धालुओं के कारण जाम थी। मंदिर के पुजारी पं. ललित ने बताया कि 24 घंटे माता का दरबार खुला रहने के कारण भक्तों को आसानी हो गई है, बावजूद इसके सत्संग हॉल में काफी संख्या में भक्त मौजूद रहते है। भक्त अधिक संख्या में मां का दर्शन करने आ रहे हैं।

चिंतपूर्णी मंदिर में काफी संख्या में भक्तों ने माता के दर्शन किए। शाम के वक्त महिलाओं ने सत्संग का आयोजन किया। चिंतपूर्णी मंदिर के पं. पुरुषोत्तम झा ने कहा कि कालरात्रि की आराधना करने से भूत प्रेत, ग्रह बाधाओं और आसुरी शक्तियों का नाश होता है। इनका नाश करने के लिए माता कालरात्रि रूप में काल बनकर आती हैं। भयंकर रूप होने के बावजूद मां कालरात्रि सदैव शुभ फलदात्री हैं, इसलिए इन्हें शुभंकरी भी कहते हैं। प्रेम मंदिर, सुदर्शन माता मंदिर में भी भक्तों का तांता लगा रहा। सुदर्शन मंदिर में प्रयागराज से आए पंडित यज्ञ कर रहे हैंं। इस मंदिर में भक्तों के लिए फलाहार प्रसाद की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed