फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Workshop on Ease of Doing Business and Investment

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश पर वर्कशॉप का आयोजन किया

Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Workshop on Ease of Doing Business and Investment
गुरुग्राम। राज्य सरकार के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और निवेश के एजेंडे के तहत जिला उद्योग केंद्र ने गुरुग्राम स्थित जीआईए हाउस और मानेसर के एचएसआईआईडीसी आडिटोरियम में बिजनेस वर्कशॉप का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक वजीर सिंह ने की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों, औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों व औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस मौके पर वजीर सिंह ने सरकार की ओर से औद्योगिक इकाइयों के लिए किए गए सुधारों के विषय में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योग जगत से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए योजनाबद्ध रूप से कार्य कर रही है। इस कारण उद्योग जगत से जुड़े लोगों को चाहिए कि वे अपनी समस्याओं के समाधान की जानकारी पाकर इनका लाभ प्राप्त करें। उन्होंने सरकार की नई औद्यौगिक नीति-2020 के विषय में भी जानकारी दी। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को मिलने वाले प्रमुख लाभ के विषय में बताया। वर्कशॉप में जीआईए के प्रधान जेएन मंगला, आईएमटी मानेसर एसोसिएशन के प्रधान पवन यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed