{"_id":"6ad4d2082dc8956e0c0d7f96","slug":"work-on-white-stripes-on-gurugram-sohna-elevated-road-begins-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-104692-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर सफेद पट्टियां बनाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर सफेद पट्टियां बनाने का काम शुरू
विज्ञापन
गुरुग्राम-सोहना रोड पर सफेद पट्टी बनाते हुए। फोटो- संवाद
सफेद पट्टी होने से वाहन चालकों को रोड पर अपनी लेन के बारे में रहेगा पता
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड रोड पर सफेद पट्टियां खींचना शुरू कर दिया है। सड़क पर सफेद पट्टी होने से वाहन चालकों को रोड पर अपनी लेन के बारे में पता रहेगा। वहीं, सर्दी के मौसम में पड़ने वाले कोहरे में भी वाहन चालकों को सड़क की लाइन साफ दिखाई देगी, जिससे एलिवेटेड रोड पर हादसों से बचाव हो सकेगा।
वाहन चालकाें व अन्य राहगीरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग पर सफेद पट्टी खिंचने का अभियान शुरू कर दिया है। गुरुग्राम के राजीव चौक से सोहना तक करीब 22 किलाेमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बना है। इस रोड पर वाहन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से वाहन फर्राटा भरते हैं। एलिवेटेड रोड की सड़क के कई स्थानों पर सफेद पट्टियां मिट चुकी हैं। जिस कारण रात के समय वाहन चालकों को परेशानी होती है।
वहीं, सर्दियों में मौके में भी सड़क पर सफेद पट्टी न होने से वाहन चालकों को सड़क पर अपनी लेन के बारे में अंदाजा नहीं हो पाएगा। कई बार कोहरा इतना गहरा होता है कि आगे-पीछे चलने वाले वाहन के बीच भिंड़त हो जाती है। ऐसे में लोगों को अपनी जान तक गवानी पड़ जाती है। ऐसे में एलिवेटेड रोड की सड़क पर सफेद पट्टी होगी तो वाहन चालकों को अपनी लेन में चलने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
-- --
एलिवेटेड रोड पर सफेद पट्टी लगाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। रोड पर सफेद पट्टियां चालकों के लिए वाहन चलाने में काफी मददगार होती हैं। कोहरे के दौरान सड़क पर सफेद पट्टी लगी होने से चालक अपने वाहन को लेन में चलाते हैं, जिससे हादसों से बचाव होता है। - वैभव शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, वर्टिस इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट