फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Work on three substations will be allotted next month.

Gurugram News: अगले महीने अलॉट हो जाएगा तीन सबस्टेशनों का काम

Tue, 19 May 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Work on three substations will be allotted next month.
बादशाहपुर, सकतपुर और आरडी सिटी में बनेंगे बिजली घर, अंसल एशेंसिया पर काम चालू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बिजली निगम के सर्किल टू में चार नए बिजली घरों से बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। इस महीने के अंत तक तीन सबस्टेशनों का काम अलॉट होना है। इसमें सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी, बादशाहपुर और सकतपुर के सबस्टेशन शामिल हैं। ये तीनों सबस्टेशन 33 केवी के होंगे।
इसके अलावा बादशाहपुर सबडिविजन में सेक्टर 67 स्थित अंसल एसेंशिया में 33 केवी सबस्टेशन का निर्माण चल रहा है। इन सब में करीब 44 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। अंसल एशेंसिया का सबस्टेशन अगस्त तक चालू कर दिए जाने का आश्वासन बादशाहपुर सबस्टेशन के अधिकारियों ने की है। सह सबस्टेशन 8 करोड़ के खर्च से बनना है। इससे 250 एकड़ में फैली अंसल एशेंसिया सोसाइटी में बिजली संकट दूर होगा।
विज्ञापन

आरडी सिटी में 31.5 एमवी क्षमता का सबस्टेशन बनाया जाना है। इलाके के एसडीओ प्रवीण यादव के अनुसार इसके बनने के बाद सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी, सेक्टर-52 के प्लॉटेड इलाके, वजीराबाद और आस-पास के इलाके में ओवरलोडिंग से छुटकारा मिलेगा। आरडी सिटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि इस सबस्टेशन की स्वीकृति 2018 में ही मिल गई थी। बाकी के तीन सबस्टेशनों की तुलना में इसकी क्षमता ज्यादा होगी। हालांकि बिजली निगम ने इसे अगले साल मार्च तक पूरा करने का आश्वासन दिया है मगर लगभग एक साल का समय सबस्टेशन में लग ही जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बादशाहपुर में पहले से 66 केवी सबस्टेशन है मगर नए बिजली घर से बादशाहपुर के अलावा सर्किल टू के नए सेक्टरों, गोल्फकोर्स एक्सटेंशन रोड और आस-पास के गांवाें में बिजली मिल सकेगी। सकतपुर गांव के 33 केवी सबस्टेशन से गैरतपुरवास, दरबारीपुर आदि इलाकों का बिजली संकट दूर होगा।



अगले महीने की शुरुआत तीन सबस्टेशनों का काम अलॉट हो जाएगा। उम्मीद है कि अगले साल मार्च तक सकतपुर, बादशाहपुर और आरडी सिटी के ये बिजलीघर तैयार हो जाएंगे। इससे ओवरलोडिंग से छुटकारा मिलेगा और बिजली व्यवस्था बेहतर हो सकेगी। -मनोज यादव, एसई सर्किल टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed