{"_id":"65e389567da7f5795e0d356b","slug":"work-begins-on-metro-project-connecting-new-to-old-city-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-26514-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नए से पुराने शहर को जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना पर काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नए से पुराने शहर को जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना पर काम शुरू
विज्ञापन
मिट्टी की जांच के लिए कंपनी को सौंपा काम, जियो टेक्नोलॉजी के आधार पर की जाएगी जांच
28.5 किलोमीटर लंबे रूट पर 27 स्टेशन होंगे
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। नए से पुराने शहर को जोड़ने वाली मेट्रो परियोजना एक कदम और आगे बढ़ गई है। मिट्टी की जांच के लिए एक कंपनी को काम सौंप दिया गया है। इसी आधार पर परियोजना पर आगे काम होगा। नए को पुराने शहर से जोड़ने वाली 28.5 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन पर 27 स्टेशन होंगे। इस परियोजना पर करीब 6 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
एचएमआरटीसी के डीजीएम निखिल मीणा ने बताया कि गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के लिए जियो टेक्नोलॉजी के आधार पर मिट्टी की जांच की जानी है। नोएडा की एक कंपनी को इस कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। अधिकारी ने बताया कि इसी आधार पर पूरी परियोजना की डिजाइन की जाएगी। मिट्टी की जांच रिपोर्ट पर पिलर्स बनाने की डिजाइन तैयार होगी। दो पैकेज वाली परियोजना के लिए डिजाइन सलाहकार की नियुक्ति (डीडीसी) भी की जानी है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। 27 स्टेशनों वाले एलिवेटेड सेक्शन (28.5 किमी) के सिविल आर्किटेक्चरल के लिए स्टेशन (मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी गुरुग्राम तक मुख्य गलियारा (26.65) किमी) और बसई गांव से द्वारका एक्सप्रेसवे तक (1.85 किमी) शामिल है। इस प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मेट्रो के एलिवेटेड रूट के रास्ते में आने वाले बिजली के खंभे, नीचे से गुजर रहीं पाइप लाइन, सीवर लाइन अन्य प्रकार की जनसुविधाओं की शिफ्टिंग का काम जीएमडीए की ओर से पहले ही चल रहा है।
यह होंगे 27 स्टेशन
मिलेनियम सिटी मेट्रो स्टेशन से आगे साइबर सिटी तक मेट्रो का विस्तार होना है। इसके बाद सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर 47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72 ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज- 6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9, सेक्टर 7, सेक्टर 4, सेक्टर-5 , अशोक विहार, सेक्टर-3, बजघेड़ा रोड, पालम विहार एक्सटेंशन , पालम विहार, सेक्टर-23 ए, सेक्टर-22, उद्योग विहार फेज-4, उद्योग विहार फेज-5, साइबर सिटी से द्वारका एक्सप्रेसवे (सेक्टर 101) शामिल है। बता दें कि दिल्ली मेट्रो की सुविधा नए गुरुग्राम के इलाके तक ही है। डीएमआरसी के केवल पांच स्टेशन गुरुग्राम इलाके में हैं। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन (पुराना हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन) से आगे मेट्रो का विस्तार होना है।
विज्ञापन
-- -
16 फरवरी को पीएम ने किया था मेट्रो के विस्तार का शिलान्यास
पुराने शहर को मेट्रो से जोड़ने की मांग वर्षों पुरानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को रेवाड़ी जिले के गांव माजरा में एम्स की आधारशिला रखी थी, उसी दिन मेट्रो के विस्तार का शिलान्यास भी किया था। इस मेट्रो लाइन के निर्माण से गुरुग्राम शहर के नागरिकों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। पुराने शहर में मेट्रो विस्तार के प्रोजेक्ट को लेकर हरियाणा सरकार ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की तर्ज पर हरियाणा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एचएमआरसी) का गठन कर दिया है।