{"_id":"6908a21c584123f6fa0c0661","slug":"won-silver-medal-in-acrobatic-gymnastics-competition-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-71269-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता रजत पदक
विज्ञापन
भारतीय टीम में जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 31 अक्तूबर से 2 नवंबर तक गोवा में आयोजित 14वीं एशियन एक्रोबैटिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। सीनियर पुरुष वर्ग में भारत ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। भारतीय टीम में जिले के चार प्रतिभाशाली खिलाड़ी सागर, राहुल, शिवम और सचिन ने हिस्सा लिया।
इन सभी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में भारत ने बैलेंस, डायनामिक और कंबाइन तीनों इवेंट्स में रजत पदक हासिल किए, जबकि ओवरऑल टीम कैटेगरी में भारत दूसरे स्थान पर रहा। हरियाणा जिम्नास्टिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष परसराम ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति ने प्रदेश में खेलों का माहौल बदल दिया है और खिलाड़ियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा।
संघ के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू ने भारतीय टीम की सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दीं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय हरियाणा सरकार की दूरदर्शी खेल नीति को दिया। वहीं, जिले के विधायक मुकेश शर्मा ने भी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा कि हरियाणा के युवा खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित किया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य पाना संभव है।