फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women's Safety to be Strengthened in Millennium City; Emergency Call Points to be Installed

Gurugram News: मिलेनियम सिटी में महिला सुरक्षा होगी मजबूत, लगेंगे इमरजेंसी कॉल पॉइंट

Sat, 25 Apr 2026 12:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women's Safety to be Strengthened in Millennium City; Emergency Call Points to be Installed
पुलिस थानों/आईसीसीसी से जोड़ा जाएगा, इस योजना पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी में महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने एक और अहम कदम उठाया है। शहर के करीब 100 सार्वजनिक स्थानों और पुलिस थानों में इमरजेंसी कॉल पॉइंट/इमरजेंसी कॉल बॉक्स (ईसीपी/ईसीबी) लगाए जाएंगे। इस योजना पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
जीएमडीए इससे पहले शहर में यातायात सुधार के लिए सेक्टर-1 से 55 तक स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के तहत एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस) स्थापित कर चुका है। ये सिग्नल जीएमडीए के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) से जुड़े हैं। साथ ही प्रमुख चौराहों पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से शहर की निगरानी की जा रही है। तत्कालीन डीसीपी ट्रैफिक डॉ. राजेश मोहन ने शहर के प्रमुख चौराहों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाने का प्रस्ताव जीएमडीए को दिया था। पुलिस का मानना है कि इससे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। पुलिस विभाग की सहमति के बाद जीएमडीए ने इस योजना को मंजूरी दी। पहले भी इस योजना के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन वह सिरे नहीं चढ़ सका। अब दोबारा टेंडर जारी किया गया है। योजना के तहत मॉनिटरिंग सेवा, रखरखाव, पुलिस थानों और आईसीसीसी में उपकरणों की स्थापना के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट/कॉल बॉक्स/संकट अलार्म लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


ऐसे करेगा काम
जीएमडीए के अनुसार शहर के 100 प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाए जाएंगे। किसी भी आपात स्थिति में व्यक्ति बटन दबाकर पुलिस से तुरंत संपर्क कर सकेगा। बटन दबाते ही संबंधित स्थान की फोटो के साथ कॉल संबंधित थाना और जीएमडीए के कमांड सेंटर तक पहुंच जाएगी। इसके बाद पीड़ित सीधे अधिकारी से बात कर सकेगा। साथ ही पुलिस थानों में कॉल अटेंड करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी और यह पूरा सिस्टम जीएमडीए के कमांड सेंटर से जुड़ा रहेगा। इस सिस्टम को शहर के प्रमुख भीड़भाड़ वाली जगहों, कॉरपोरेट बिल्डिंग, रेलवे समेत अन्य चौक-चौराहों पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शहर में 100 सार्वजनिक स्थानों पर इमरजेंसी कॉल पॉइंट लगाने की योजना है। सिस्टम लगने के बाद कोई भी व्यक्ति बटन दबाकर सीधे पुलिस को अपनी समस्या बता सकेगा। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। -क्षितिज कुमार, कार्यकारी अभियंता (स्मार्ट सिटी) जीएमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed