फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women's Day Special: Daughter of Dr.Tauru who became an inspiration for thousands of women

महिला दिवस विशेष: डॉतावडू की बेटी, जो बनी हजारों महिलाओं के लिए प्रेरणा

Sat, 08 Mar 2025 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Women's Day Special: Daughter of Dr.Tauru who became an inspiration for thousands of women
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


तावडू। हरियाणा के छोटे से कस्बे तावडू से निकलकर बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने वाली डॉ. पायल कनोडिया आज महिला सशक्तिकरण की मजबूत मिसाल हैं। उनके नेतृत्व में प्रतिष्ठित संस्थाओं ने शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनकी सफलता और समाजसेवा की लगन उन्हें न सिर्फ तावडू, बल्कि पूरे देश में महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनाती है। डॉ. पायल कनोडिया का अपने जन्मस्थान तावडू के प्रति विशेष लगाव है। उन्होंने स्थानीय बालिकाओं के कौशल विकास पर ध्यान दिया और ड्रीम वीवर्स नाम की एक अनूठी पहल की शुरुआत की। इसके तहत तावडू की लड़कियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के फैशन ब्रांड्स के लिए परिधान डिजाइन करने का मौका मिला।

इनके प्रयासों से तावडू और आसपास के गांवों की महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं। उनके फाउंडेशन की मदद से राठीवास गांव की कुंती बाजरे से हेल्दी बिस्किट बना रही हैं,सुबासेरी की कविता शुद्ध और ऑर्गेनिक मसाले तैयार कर रही हैं,
विज्ञापन


बिस्सर गांव की महिलाएं सुंदर और सुगंधित कैंडल्स बना रही हैं तो गांव कलवाड़ी की महिलाएं गाय के गोबर से धूपबत्ती तैयार कर रही हैं। इन सभी उत्पादों की मार्केटिंग और बिक्री के लिए एम थ्री एम फाउंडेशन ने विशेष मंच प्रदान किया, जिससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। महिला सशक्तिकरण का आधार शिक्षा है, और डॉ. कनोडिया इस क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण कार्य कर रही हैं। उन्होंने तावडू के राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पुनर्निर्माण करवाया। इसके अलावा, क्षेत्र के 8 अन्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में 25 नए कक्षों का निर्माण कराकर बालिकाओं को बेहतर शिक्षा सुविधाएं प्रदान कीं। फाउंडेशन की ओर से योग्य छात्राओं को छात्रवृत्ति भी दी जा रही है, ताकि वे उच्च शिक्षा हासिल कर आत्मनिर्भर बन सकें। डॉ. पायल कनोडिया का मानना है कि स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ समाज की नींव रख सकती है। इसी सोच के साथ उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में भी कई सराहनीय कार्य किए हैं। गांव-गांव में फ्री हेल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं, जहां विशेषज्ञ चिकित्सक ग्रामीणों का निशुल्क इलाज कर रहे हैं। तावडू के सैनीपुरा क्षेत्र में एक आधुनिक क्लिनिक की स्थापना की गई है, जहां नियमित रूप से मुफ्त परामर्श और इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पायल कनोडिया का लक्ष्य केवल व्यक्तिगत सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपनी जन्मभूमि तावडू के समग्र विकास के लिए समर्पित हैं। उनका स्पष्ट मानना है कि एक शिक्षित और स्वस्थ महिला ही एक सशक्त समाज की नींव रख सकती है। इसी संकल्प के साथ वे आगे बढ़ रही हैं और कहती हैं कि तावडू का संपूर्ण विकास सिर्फ मेरा सपना ही नहीं, बल्कि मेरा लक्ष्य भी है, जिसे हर हाल में पूरा करना है। उनके अथक प्रयासों और सामाजिक योगदान के कारण आज वे हजारों महिलाओं और युवतियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed