फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women will sit on dharna in support of farmer movement

किसान आंदोलन के समर्थन में धरने पर बैठेंगी महिलाएं

Sun, 07 Mar 2021 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Women will sit on dharna in support of farmer movement
गुरुग्राम। राजीव चौक पर तीन कृषि कानून के खिलाफ दिए जा रहे धरना प्रदर्शन में महिलाएं शामिल होंगी। यह घोषणा जिले के कई महिला संगठनों ने की है, उनका कहना है कि वह धरना स्थल पर ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाएंगी।
विज्ञापन

किसान नेता संतोख सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को धरना स्थल पर किसानों के घरों से महिलाएं पहुंचेंगी और महिला दिवस मनाएंगी। इस दौरान आरएस राठी ने कहा कि तीनों कृषि कानून जन विरोधी हैं। इनसे जमाखोरी और महंगाई बढ़ेगी। आम जनता पर महंगाई की मार पड़ेगी। देश का किसान केंद्र सरकार की नीतियों से परेशान हो चुका है। जब तक तीनों कानून वापस नहीं हो जाते, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जयप्रकाश रेहडू, नवनीत रोजखेडा, कॉमरेड सतबीर सिंह, अनिल पंवार, विजय यादव, सारिका वर्मा, तारीफ सिंह, कृष्ण सिहाग, दयानंद शर्मा, योगेश कुमार, प्रवीन मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed