फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women were informed about the benefits of breastfeeding

Gurugram News: महिलाओं को स्तनपान के लाभों के बारे में बताया

Sun, 03 Aug 2025 04:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Women were informed about the benefits of breastfeeding
गुरुग्राम। विश्व स्तनपान सप्ताह (1 से 7 अगस्त) के अवसर पर जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से माताओं को स्तनपान के लाभों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ एवं अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. जयप्रकाश राजलिवाल ने माताओं को बताया कि स्तनपान शिशु के जीवन का पहला संपूर्ण आहार है, जो न केवल उसके पोषण की आवश्यकता को पूर्ण करता है बल्कि उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि स्तनपान मां और शिशु के बीच भावनात्मक और शारीरिक जुड़ाव का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि स्तनपान केवल एक पोषण प्रक्रिया नहीं, बल्कि नवजात के बेहतर भविष्य की नींव है। यह सप्ताह मातृ-शिशु स्वास्थ्य के प्रति सामूहिक चेतना और सहभागिता का प्रतीक है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed