{"_id":"603cdf668ebc3ec4ab1a610a","slug":"women-s-special-bus-will-run-again-till-pataudi-gurgaon-news-noi568502394","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटौदी के लिए महिला स्पेशल रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटौदी के लिए महिला स्पेशल रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू
विज्ञापन
गुरुग्राम। छात्राओं की सुविधा के लिए सोमवार से गुरुग्राम बस अड्डा से पटौदी तक महिला स्पेशल बस दोबारा शुरू की गई है। इस बस में सिर्फ छात्राओं व महिलाओं को ही बैठने की अनुमति है। बस दोपहर 2 बजे से चलाई गई।
हालांकि, पहले दिन छात्राओं को इस बारे में जानकारी नहीं होने के कारण बस में कम ही सवारियां मौजूद रहीं। अब रोजाना सुबह 7.15 मिनट पर पटौदी से गुरुग्राम के लिए चलेगी और दोपहर को 2 बजे गुरुग्राम बस अड्डा से पटौदी के लिए वापस होगी। वहीं, दिन में और सायं के लिए अन्य बसों की तरह सभी सवारियां बैठेंगी।
कोरोना काल के दौरान महाविद्यालय और विद्यालय बंद होने के कारण महिला स्पेशल बस के संचालन को रोक दिया गया था। पहले भी यह बस सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर पटौदी से गुरुग्राम के लिए चलती थी और दोपहर 2 बजे गुरुग्राम बस अड्डा से पटौदी के लिए चलती थी। रोडवेज विभाग के डीआई नरेंद्र ने बताया कि अब विद्यालय व महाविद्यालय खुल चुके हैं। ऐसे में छात्राओं को सुविधा देने के लिए दोबारा से बस की शुरुआत की गई।