फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women have become the link between the administration and the people in the fight against pollution.

Gurugram News: प्रदूषण के खिलाफ जंग में प्रशासन और लोगों के बीच कड़ी बनी महिलाएं

Tue, 20 Jan 2026 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Women have become the link between the administration and the people in the fight against pollution.
ठोस कचरा प्रबंधन और धूल मलबे के हॉटस्पॉट पर कार्रवाई के कार्य में जुटीं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। महिलाओं के नेतृत्व में शहर में प्रदूषण से निपटने के उपायों पर काम किया जा रहा है। इस क्रम में डीएलएफ समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय महिलाओं ने एजेंडा तैयार किया है। इसके तहत प्रदूषण के विभिन्न कारणों को खत्म करने में प्रशासन को जगाने के साथ विभिन्न आरडब्ल्यूए, युवाओं और आम लोगों को जागरूक कर रही हैं। इस टीम ने पिछले दिनों शहर के विभिन्न हिस्सों में धूल और खुले निर्माण सामग्री के 89 हॉट स्पॉट चिन्हित कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा था।
सोमवार को इस प्रतिनिधिमंडल ने निगमायुक्त प्रदीप दहिया से मुलाकात कर सौंपी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई पर चर्चा की। इसमें गौरी सरीन, सोनल कपूर सिन्हा, चेतना जोशी, चारु सलूजा, नम्रता, प्रीति दरबारी आदि शामिल रहीं। डीएलएफ फेज चार स्थित, रिचमंड पार्क की आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष प्रीति दरबारी ने बताया कि करीब 250 आरडब्ल्यूए के साथ वे काम कर रही हैं। ठोस कचरा प्रबंधन नियम 2016 को लेकर नगर निगम ने इसके लिए बाइलॉज नहीं बनाए हैं। बाइलॉज के लिए भी आरडब्ल्यूए और नगर निगम के बीच कड़ी का काम कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रशासन तभी झुकेगा जब लोग सामने आएंगे



जिन सोसाइटियों में पहले कचरा प्रबंधन हो रहा था और किसी कारण से बंद हो गया है उसे शुरू करवाने की कोशिश कर रहे हैं। - गौरी सरीन, पाम ड्राइव, सेक्टर-66

हम लोग प्रदूषण नियंत्रण के उपायों में प्रशासनिक गतिरोध को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं। अभी तक हमने पाया है कि इसके लिए सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। प्रशासन और लोगों के बीच एक कड़ी जरूरी है। - सोनल कपूर सिन्हा, सेक्टर 65
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को प्रदूषण खत्म करने के उपायों को लेकर जागरूक तो कर रहे हैं कोशिश है कि लोग इकट्ठे होकर अपनी आवाज बुलंद करें। प्रशासन भी तभी झुकेगा जब लोग सामने आएंगे। - किटू माथुर, रिजवुड एस्टेट डीएलएफ फेज चार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed