फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women farmers day celebrated in dharna

कृषि कानूनों के खिलाफ दिए जा रहे धरने में महिला किसान दिवस मनाया

Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Women farmers day celebrated in dharna
गुरुग्राम। कृषि कानूनों के खिलाफ लघु सचिवालय के सामने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिए जा रहे धरने में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा ने महिला किसान दिवस मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने शिरकत की। ऊषा सरोहा ने धरने का नेतृत्व किया, जबकि पुष्पा धनखड़ ने संचालन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर ऊषा सरोहा ने कहा कि कृषि कानूनों के खिलाफ लड़ाई में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर किसानों का साथ देंगी। जब भी आंदोलनकारी किसानों को उनके सहयोग की जरूरत होगी, वह तभी धरने में शामिल हो जाएंगी। वहीं, पूर्व निगम पार्षद रमा राठी ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर महिलाएं ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी, क्योंकि केंद्र सरकार संवेदनहीन हो गई है। वह किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है, वहीं अन्य महिला वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि केंद्र सरकार ने तानाशाही छोड़कर कृषि कानूनों को रद्द कर देना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरी ओर, मोर्चा पदाधिकारी संतोख सिंह, राव कमलबीर सिंह एवं गजे सिंह कबलाना ने कहा कि सोमवार को पूरे देश में महिला किसान दिवस मनाया जा रहा है। यहां धरने पर मातृशक्ति ने पहुंचकर किसानों की मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी से साबित हो रहा है कि किसानों का आंदोलन अब जन आंदोलन बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में डॉ. सारिका वर्मा, सुनीता सहरावत, निर्मल यादव, रेखा यादव, मंजू सांखला, मीनाक्षी सहरावत, भारती देवी, शर्मिला रोज, सुनीता कटारिया, नीलम गुलिया, आशा राठी, सुदेश डबास, सुनीता मलिक, मंजू देसवाल, लोकेश चौधरी, पूनम सहरावत और सुमन सहरावत एडवोकेट आदि शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed