फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women died in road accident

केएमपी पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत

Fri, 13 Sep 2019 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Women died in road accident
फर्रुखनगर। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) अंडरपास में बरसात का पानी भरने से ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर केएमपी के ऊपर से होकर जान हथेली पर रखकर गुजरना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार देर सांय पातली निवासी कृष्णा देवी को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। गांव पातली निवासी जगमाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर शाम को अपनी पत्नी कृष्णा देवी (45) के साथ गांव की पंचायती भूमि पर मजदूरी कर घर लौट रहे थे। केएमपी के अंडरपास में पानी भरने के कारण ऊपर से दोनों झुंडसराय से बादली वाले रोड पर पहुंचे, तभी उसकी पत्नी को तेजरफ्तार सफेद रंग की कार चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में लगी चोटों के कारण कृष्णा देवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed