फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Women climbed on the bulldozer, local people protested against the encroachment removal campaign.

Gurugram News: बुलडोजर पर चढ़ीं महिलाएं, अतिक्रमण हटाओ मुहिम का स्थानीय लोगों ने किया विरोध

Wed, 14 Jan 2026 08:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 08:47 PM IST
विज्ञापन
Women climbed on the bulldozer, local people protested against the encroachment removal campaign.
कांग्रेस नेता का दावा- बिल्डर के इशारे पर की जा रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। सेक्टर-68 स्थित परेना मी कासा सोसाइटी के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की टीम ने बुधवार को अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई, जिसका स्थानीय निवासियों ने जबरदस्त विरोध जताया। कांग्रेस नेता राजेश यादव के करीब 400 गज के मकान समेत एक दर्जन प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाते ही कॉलोनी की महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। महिलाओं ने बुलडोजर पर चढ़कर हंगामा मचाया और उसके पंजे के ठीक सामने खड़ी होकर ड्राइवर को पीछे हटने की चेतावनी दी। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को भारी पुलिस बल बुलाना पड़ा।



प्रशासन के अनुसार, यह कार्रवाई सोहना रोड से जुड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए की जा रही है, जिससे ट्रैफिक सुगमता बढ़ेगी। एचएसवीपी टीम नोटिस जारी कर चुकी थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने बुलडोजर को रास्ता रोककर पहले मुआवजे की मांग की। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि जिन जमीनों का मुआवजा पहले ही मिल चुका है, वहां कोई निर्माण नहीं था, जबकि जिन्होंने अपनी जमीन पर मकान खड़े किए हैं, उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं दिया गया। कांग्रेस नेता राजेश यादव ने इसे दादागिरी करार देते हुए कहा कि बिना किसी नोटिस के उनका मकान गिराया जा रहा है। उनका दावा है कि एक बिल्डर के इशारे पर लोगों के घर ध्वस्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed