{"_id":"601ea4438ebc3ed657535f23","slug":"women-also-joined-the-tricolor-supported-the-farmers-by-singing-songs-in-gurugram-gurgaon-news-noi564095016","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा लेकर महिलाएं भी हुईं शामिल, गीत गाकर किसानों को दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा लेकर महिलाएं भी हुईं शामिल, गीत गाकर किसानों को दिया समर्थन
विज्ञापन
गुरुग्राम। पूर्व में की गई घोषणा के मुताबिक, शनिवार को किसानों ने बजघेड़ा फ्लाईओवर के समीप कृष्ण चौक पर चक्काजाम किया। प्रदर्शन शांतिपूर्वक हुआ। चक्काजाम के मद्देनजर पुलिस की पहले से ही व्यापक तैयारियां थीं। जगह-जगह बैरिकेड लगाकर रूट डायवर्ट किया गया था। वाहन चालकों को कृष्ण चौक व बजघेड़ा फ्लाईओवर की तरफ जाने से रोका जा रहा था। चक्काजाम स्थल पर महिलाएं भी हाथों में तिरंगा लेकर आ गईं। इस दौरान उन्होंने प्रेरणादायक गीत गाकर किसानों को पूरा समर्थन दिया।
बजघेड़ा फ्लाईओवर स्थित कृष्ण चौक पर शनिवार की दोपहर 12 से 3 बजे तक किसान जुटे रहे। चक्काजाम को देखते हुए पुलिसकर्मी पहले ही वाहन चालकों को वापस जाने के लिए व रूट बदलने के लिए निर्देशित कर रहे थे। बाद में शीतला माता रोड से पालम विहार की तरफ जाने वाले चालकों को सेक्टर-5 चौक पर ही रोका जाने लगा। यहां से उन्हें दौलताबाद की तरफ मोड़ दिया गया जबकि रेजांगला चौक की तरफ से आने वाले यात्रियों को सेक्टर-23 होते हुए पुराने गुरुग्राम जाने को कहा गया।
कृष्ण चौक पर 50-70 पुलिसकर्मी रहे तैनात
बजघेड़ा फ्लाईओवर के समीप स्थित कृष्ण चौक पर शनिवार को करीब 50-70 पुलिसकर्मी तैनात रहे। किसानों के प्रदर्शन व चक्काजाम को देखते हुए पुलिस आयुक्त केके राव ने एक दिन पहले ही पुलिसकर्मियों को तमाम आवश्यक दिशानिर्देश दे दिए थे। इसी के तहत सभी सहायक पुलिस आयुक्तों समेत सभी पुलिस उपायुक्तों ने अपने-अपने क्षेत्र में कमान संभाली। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के जवान भी दिन भर मुस्तैद रहे। हालांकि, राजीव चौक, दिल्ली-एमजी रोड सीमा पर यातायात व्यवस्था सामान्य रही।
विज्ञापन
खेड़कीदौला व सरहौल एमजी रोड पर रही सख्ती
खेड़कीदौला टोल व एमजी रोड स्थित दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर भी खासी चौकसी रही। खास तौर पर खेड़कीदौला पर बाहर से आने वाले प्रत्येक वाहन पर कड़ी नजर रखी गई। वहीं, संदिग्ध प्रत्येक वाहनों को जांच के बाद ही गुुरुग्राम में आगे जाने दिया गया। वहीं, सरहौल बॉर्डर पर भी सुबह के समय प्रत्येक वाहन को जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा था जबकि दोपहर के बाद थोड़ी ढील दी गई।
महिलाओं ने गाए गीत
कृष्ण चौक पर महिलाएं सुबह ही एकत्रित होना शुरू हो गई थीं। सभी ने तिरंगा लिया हुआ था। दोपहर 12 बजते-बजते महिला समर्थकों का काफिला बढ़ता चला गया। चक्काजाम के समय तक ढेरों महिलाओं ने इकट्ठे होकर किसानों को प्रेरित करने वाले गीत गाए। जमीन में बैठकर किसानों को जोरदार समर्थन दिया। इस दौरान उन्होंने तिरंगा झंडा भी हाथों में ले रखा था।

प्रदर्शन स्थल से गाड़ी निकालने के लिए किसानों से जिद बात करती महिला।- फोटो : Gurgaon

कृष्ण चौक पर बैठ कर रोड जाम करती हुई महिलाएं।- फोटो : Gurgaon

कृष्ण चौक स्थित रोड जाम कर बैठे किसानों को गीत गा कर समर्थन देती हुई महिलाएं।- फोटो : Gurgaon