{"_id":"600db3948ebc3ef918105b99","slug":"woman-strangled-to-death-gurgaon-news-noi5617849129","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुग्गियों में रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुग्गियों में रहने वाली महिला की गला घोंटकर हत्या
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी के पास बनी झुग्गियों में एक महिला की अज्ञात व्यक्ति ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के दौरान वह झुग्गी में अकेली थी। महिला के परिजनों की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला दमोह निवासी रानी उर्फ सुनीता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर-52 स्थित आरडी सिटी के गेट नंबर दो के पास बनी झुग्गियों में वह परिवार के साथ रहती है। शनिवार को वह पति और तीनों बेटे काम पर चले गए थे जबकि बहू निशा उर्फ भवानी (21) झुग्गी में अकेले ही थी। जब वह वापस सुबह साढ़े 10 बजे लौटे तो देखा कि निशा बिस्तर पर पड़ी मृत पड़ी थी।
उसके गले पर निशान भी थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की और उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच अधिकारी एएसआई विनोद ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।