{"_id":"60d619f38ebc3e2cd3004942","slug":"woman-raped-in-the-name-of-getting-loan-at-low-interest-gurgaon-news-noi589804815","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम ब्याज पर लोन दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन
गुरुग्राम। सोहना रोड स्थित इंडसइंड बैंक का मैनेजर बताकर महिला को गोल्ड लोन दिलाने के बहाने दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी धोखे से महिला को राजीव चौक के पास अपने मकान में ले गया। आरोप है कि चाकू दिखा कर महिला के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। किसी को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी । सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शिकायत देने वाली 31 साल की महिला फरीदाबाद की रहने वाली है।
महिला एक गारमेंट कंपनी में नौकरी करती है। महिला का कहना है कि उसे लोन की जरूरत थी। कुछ दिन पहले एक बैंक मैनेजर का कार्ड मिला था जिस पर राजेंद्र नाम लिखा था। महिला ने कार्ड पर दिए नंबर पर कॉल की तो राजेंद्र ने कहा कि वह सोहना रोड स्थित इंडसइंड बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत है। महिला ने गोल्ड लोन बारे पूछा तो आरोपी बोला कि वो कम ब्याज दर पर अधिक लोन करा देगा। महिला से कुछ दस्तावेज लिए और कहा कि फाइल प्रोसेस होने में करीब 15-20 दिन का समय लगेगा।
महिला का कहना है कि 21 जून को मैनेजर ने फोन कर कहा कि फाइल प्रोसेस हो गई है, आपको बैंक आकर साइन करना होगा। महिला गुरुग्राम आई तो बैंक के बाहर ही आरोपी मिला और बोला कि फाइल उसके मकान पर रह गई है। महिला को बाइक पर साथ बैठाकर वह फाइल लेने चला। राजीव चौक के पास मकान में ले जाकर बैठने को कहा और अचानक गेट बंद कर चाकू दिखाकर धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला की अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। फिर धमकी दी कि इसके बारे में किसी को बताया तो ये वायरल कर दूंगा। एसीपी सदर अमन के अनुसार मामला दर्ज करने के बाद से आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।