{"_id":"6a0f16e1282a9dc9eb0fe5fa","slug":"woman-injured-in-monkey-attack-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-88750-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंदर के हमले से महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंदर के हमले से महिला घायल
विज्ञापन
नगर निगम की अनदेखी से बढ़ा बंदरों का आतंक, लोग हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। बुधवार को शिकोहपुर गांव में एक महिला पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला के चेहरे पर गंभीर घाव आए हैं, जिससे इलाके में डर और चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन अब यह खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। आए दिन बंदरों के झुंड घरों और गलियों में घुसकर लोगों को परेशान कर रहे हैं। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों में बाहर निकलने को लेकर डर बना हुआ है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गांव में एक साल से बंदरों के उत्पात के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम को दी गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। -लाजवंती, ग्रामीण निवासी
विज्ञापन
बंदर पहले भी गांव में बच्चों और महिलाओं पर हमला कर चुके हैं, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। इस वजह से बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोगों में ज्यादा डर रहता है। अगर कोई घर पर अकेला हो तो बंदरों से खतरे की आशंका और बढ़ जाती है। -मीना, ग्रामीण निवासी
अगर घर पर कोई नहीं होता है तो बंदर घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ कर देते हैं और नुकसान करके चले जाते हैं। -छोटी देवी, स्थानीय निवासी