फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman files land grab case against deceased son's friends

Gurugram News: महिला ने मृतक बेटे के दोस्तों पर दर्ज कराया धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का केस

Wed, 15 Oct 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Woman files land grab case against deceased son's friends
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जीआरपी थाने की पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन

सितंबर 2024 में ट्रेन से कटने हुई थी पीड़िता के बेटे की मौत
युवक के दोस्तों को कोर्ट के माध्यम से भेजा सम्मन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पटौदी रेलवे स्टेशन के पास सितंबर 2024 में ट्रेन से कटने पर एक युवक की मौत हो गई थी। इस मामले में जीआरपी थाने में उसके चार दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृत युवक की मां ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उनके बेटे की जमीन हड़पने के इरादे से फर्जी एग्रीमेंट बनाकर रुपयों के लेनदेन के जाल में फंसाया था और आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
पीड़िता की शिकायत पर गुड़गांव रेलवे स्टेशन स्थित राजकीय रेलवे पुलिस थाना (जीआरपी) में केस दर्ज किया गया है। मृत युवक की मां ने पुलिस को बताया कि दोस्तों से परेशान होकर उनके बेटे ने ट्रेन के नीचे कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृत युवक के घर जब जमीन के एग्रीमेंट को लेकर सम्मन पहुंचा तो परिवार वालों को पूरी जालसाजी के बारे मेंं पता चला। जीआरपी थाने की पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

झज्जर के गांव पटौदा निवासी सुशीला देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे कुलदीप (27 वर्ष) 27 सितंबर 2024 को घर से बाहर गया था और उसने रात के समय पटाैदी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। 28 सितंबर 2024 को कुलदीप का शव पटौदी रेलवे लाइन पर मिला। कुलदीप की झज्जर के तुम्बाहेड़ी गांव निवासी रिंकू व विक्की से अच्छी दोस्ती थी और वह अक्सर इन दोनों के साथ ही रहता था। घर के इकलौते बेटे की मौत के बाद परिवार सदमे में था। जुलाई 2025 में कुलदीप (मृतक) के घर सम्मन पहुंचा तो सुशीला को वकील के माध्यम से पता चला कि रिंकू ने अपने ही गांव के सोनू के साथ मिलकर कुलदीप (मृतक) की जमीन हड़पने के लिए फर्जी एग्रीमेंट बनवाया था। जिस पर तुम्बाहेडी के ही विक्की व सोमवीर गवाह बने थे। सुशीला ने जीआरपी पुलिस को बताया कि उनके बेटे कुलदीप ने ऐसा कोई एग्रीमेंट नहीं किया था। वह कोसली में बी फार्मा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि उन लोगों ने साजबाज होकर अप्रैल 2024 को कुलदीप के अकाउंट में लाखों रुपये डलवाकर अन्य अकाउंट में ट्रांसफर कराए थे। कुलदीप ने रुपये ट्रांसफर कराने और रुपये मांगने के बारे में अपने परिवार वालों को भी बताया था। मृतक कुलदीप की मां ने आरोप लगाया है कि उन लोगों ने कुलदीप को फंसाते हुए उससे जमीन हड़पने की योजना बनाई और उस पर दबाव बनाया था। ऐसे में कुलदीप ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जीआरपी ने कुलदीप की मां संतोष की शिकायत पर चार युवकों रिकू, विक्की, सोमबीर और सोनू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

जांच अधिकारी कृपाल सिंह ने बताया कि मृत युवक की मां की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामले में कई संदिग्ध जानकारी सामने आई हैं, जिनकी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed