फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman Dies During Surgery at Private Hospital in Tauru

Gurugram News: तावडू के निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत

Thu, 21 May 2026 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman Dies During Surgery at Private Hospital in Tauru
-परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का लगाया आरोप, पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

-बिना जांच ऑपरेशन करने का आरोप


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। नगर के नूंह रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित परिवार से खुर्शीद निवासी ग्राम रानियाला खुर्द झांडा तहसील हथीन जिला पलवल ने थाना तावडू में दी शिकायत में बताया कि उसकी 75 वर्षीय मां जमीला को 19 मई को पेट में तेज दर्द होने पर अस्सलाम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार महिला का करीब तीन माह पहले अल्ट्रासाउंड कराया गया था, जिसमें पित्त की थैली में पथरी बताई गई थी और उनका उपचार दवाओं से चल रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने पुराने अल्ट्रासाउंड के आधार पर ही ऑपरेशन का निर्णय ले लिया और कोई आवश्यक जांच नहीं कराई।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने टेस्ट कराने की बात कही तो डॉक्टरों ने इसे सामान्य ऑपरेशन बताते हुए अतिरिक्त जांच की जरूरत नहीं बताई। परिजनों के मुताबिक दोपहर करीब तीन बजे ऑपरेशन शुरू किया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने पेट में पानी होने की बात कही और बिना ऑपरेशन किए दोबारा टांके लगा दिए। इसके बाद परिजनों को बताया गया कि कुछ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं तथा मरीज जल्द ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का आरोप है कि रात करीब नौ बजे महिला की तबीयत अधिक बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है कि इसके बाद भी अस्पताल प्रबंधन ने सीपीआर देकर महिला को एंबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नल्हड़ भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चिकित्सकों की लापरवाही और बिना उचित जांच के सर्जरी किए जाने के कारण महिला की मौत हुई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

अस्पताल के चिकित्सक राशीद का कहना है कि महिला पहले ही कैंसर पीड़ित थी अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही के आरोप बिल्कुल बेबुनियाद है वह निष्पक्ष जांच के लिए तैयार हैं। मामले में शहर थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जबकि सीएमओ डॉ ज्योत्सना का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित की जाएगी, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed