फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman dies after delivery in private hospital

Gurugram News: निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत

Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after delivery in private hospital
निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत
विज्ञापन

- मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाए लापरवाही के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले के गांव मानेसर निवासी एक महिला की निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से मौत हो गई। महिला ने लड़के को जन्म दिया और इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं, दूसरे अस्पताल में ले जाते समय महिला की एंबूलेंस में ही मौत हो गई। खेड़कीदौला पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
मृतका के परिजनों का आरोप है कि महिला के प्रसव के दौरान निजी अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही रही और हालत बिगड़ने के बाद महिला को रेफर कर दिया गया।
खेड़कीदाला थाना क्षेत्र के सेक्टर-83 स्थित सक्षम अस्पताल में मानेसर की रहने वाली मोनिका को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। मोनिका के प्रसव के दौरान कुछ परेशानियां रहने के चलते कई घंटे बाद लड़के को जन्म दिया। प्रसव के बाद मोनिका की हालत बिगड़ गई और चिकित्सकों ने मोनिका को एंबूलेंस से एक अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। एंबूलेंस में ही महिला की मौत हो गई। वहीं, मृतक महिला के पति मनोज समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी में सक्षम अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही रही। इस संबंध में एक शिकायत नागरिक अस्पताल के सीएमओ को दी गई है। वहीं, एक शिकायत खेड़कीदौला थाना में दी है। मृतक महिला का मायका राजस्थान के बिनौलिया तिजारा में है।
विज्ञापन

सक्षम अस्पताल की ओर से दीपांशु अनेजा कहना है कि महिला की यह दूसरी डिलीवरी थी, लेकिन पहली डिलीवरी सिजेरियन हुई थी। महिला के परिजनों को पहले ही प्रसव संबंधी जटिलता के बारे में बताया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
प्रवीन कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed