फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   woman died after roof of her house collapsed in Gurugram

मकान मालिक की लापरवाही पड़ी भारी: छत गिरने से महिला की मौत, थाने पहुंचा पति; दोनों बच्चे भी घायल

Sat, 15 Nov 2025 08:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 15 Nov 2025 08:34 PM IST
सार

गुरुग्राम में शनिवार तड़के एक किराए के मकान की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं  बेटा और बेटी घायल बताए जा रहे हैं।  पति बिहारी मुखिया की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। छत पर टंकी व टपकाव की शिकायत पहले से ही की थी।

विज्ञापन
woman died after roof of her house collapsed in Gurugram
घर की छत गिरने से हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर-9 थाना क्षेत्र में धनवापुर फाटक सूर्य विहार के पास शनिवार की अल सुबह करीब 3.30 बजे एक घर की छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में दो बच्चे भी घायल हुए हैं। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृत महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।   
विज्ञापन


मृतका की पहचान मधुबनी (बिहार) के रामनगर निवासी सुनीता (36) के रूप में हुई है। मृत महिला सुनीता के पति बिहारी मुखिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धनवापुर फाटक सूर्य विहार के पास ए-ब्लॉक में मकान नंबर-140 में किराये पर रहता है और अर्जुननगर में गणपति प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। शादी का सीजन होने के कारण वह पिछले कई दिनों से रात को काम के बाद प्रेस के कार्यालय में ही सो रहा था। कमरे पर उसकी पत्नी सुनीता, बेटा रोहित (17) व बेटी अंजली (15) रहते हैं। बिहारी मुखिया ने पुलिस को बताया कि कमरे की छत पर पानी की टंकी रखी हुई थी और छत से पानी टपकता था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कमरे की छत से पानी की टंकी हटवाकर रिपयेर कराने के बारे में कई बार मकान मालिक को कहा, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई। मकान मालिक की लापरवाही के कारण ही शनिवार की अल सुबह करीब 3.30 बजे छत के गाटर व पत्थर की टुकड़ी टूटकर नीचे गिर गए। छत गिरने से सुनीता को गंभीर चोटें लगी व दोनों बच्चे भी घायल हो गए। मकान की छत गिरने की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाने की पुलिस माैके पर पहुंची और घायलों को निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने सुनीता को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच अधिकारी अनिल ने बताया कि मृत महिला के पति की शिकायत पर मकान मालिक के खिलाफ धारा 209, 106 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है। शनिवार को मृत महिला के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed