फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman critically injured after falling from the third floor of a building.

Gurugram News: इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

Thu, 08 Oct 2026 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 07:27 PM IST
विज्ञापन
Woman critically injured after falling from the third floor of a building.
- उपचार के लिए परिवार वाले ले गए मेरठ, पुलिस दर्ज करेगी घायल महिला के बयान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-14 थाना क्षेत्र के सेक्टर-12 स्थित आचार्यपुरी में 7 अक्तूबर की रात इमारत की तीसरी मंजिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे सेक्टर-51 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे रेफर कराकर मेरठ ले गए। पुलिस के अनुसार महिला के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की सही परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।
पुलिस के अनुसार घायल महिला की पहचान मूल रूप से मेरठ निवासी पायल के रूप में हुई है। वह अपने पति आकाश के साथ आचार्यपुरी में किराये के मकान में रहती थी। दोनों ने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि 7 अक्तूबर की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद महिला इमारत की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में परिजन उसे मेरठ ले गए। पुलिस की ओर से महिला के बयान दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। जांच अधिकारी के अनुसार अभी यह स्पष्ट नहीं है कि महिला खुद तीसरी मंजिल से नीचे गिरी या किसी अन्य परिस्थिति में हादसा हुआ। महिला के बयान के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
विज्ञापन

बयान के बाद स्पष्ट होगी स्थिति-
जांच अधिकारी गुलद्दीन खान ने बताया कि परिवार वाले घायल महिला को उपचार के लिए मेरठ ले गए हैं। पुलिस टीम महिला के बयान दर्ज करने के लिए मेरठ जाएगी। बयान मिलने के बाद ही पता चलेगा कि महिला इमारत से गिरी थी या घटना के पीछे कोई अन्य परिस्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article