फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman commits suicide, case filed against former sarpanch and wife

कमेटी के पैसे के लिए दबाव डालने पर महिला ने चुन्नी से लटक कर की आत्महत्या

Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide, case filed against former sarpanch and wife
गुरुग्राम। एक अस्पताल में तैनात सुरक्षा अधिकारी की पत्नी ने पैसे के लेन-देन के विवाद में चुन्नी का फंदा बना कर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सेक्टर-18 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर सुखराली के पूर्व सरपंच, उसकी पत्नी व साले के साथ कमेटी डालने वाले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सावन दहिया ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में सुरक्षा अधिकारी के रूप में तैनात हैं। उसकी पत्नी कुसुम ही परिवार में पैसे के लेन-देन का हिसाब रखती है। उसने चुन्नी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें पूर्व सरपंच नरेश सेहरावत, उनकी पत्नी राजबाला, साला सतीश व कमेटी डालने वाले लोगों के उसे परेशान करने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed