{"_id":"67bcb1655c724b395f035942","slug":"woman-cheated-of-rs-978-lakh-in-the-name-of-task-based-job-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-51605-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: टास्क बेस्ड नौकरी के नाम पर महिला से 9.78 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: टास्क बेस्ड नौकरी के नाम पर महिला से 9.78 लाख रुपये ठगे
Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
साइबर अपराध थाना पूर्व क्षेत्र में जालसाजों ने टॉस्क बेस्ड वर्क फ्रॉम होम के नाम पर महिला से 9,77,985 रुपये की ठगी की है। महिला ने पति व भाई के बैंक खातों से भी रुपये निवेश किए थे। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुशांतलोक निवासी दीक्षिका मलिक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 जनवरी को उनके व्हाट्सएप पर टास्क बेस्ड वर्क फ्रॉम होम फोनजी योजना का मैसेज आया था। दीक्षिका मलिक की सहमति के बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया। टेलीग्राम ग्रुप चलाने वाले जालसाज ने टॉस्क बेस्ड नौकरी के लिए दीक्षिका को प्रशिक्षित किया। दीक्षिका को कुछ टॉस्क दिए गए और पूरा करने पर उन्हें रुपये कमाने का प्रलोभन भी दिया गया।
विज्ञापन
टेलीग्राम ग्रुप में काफी लोग कमाए हुए रुपयों के स्क्रीन शॉट भी शेयर कर रहे थे। ऐसे में दीक्षिका को भी ज्यादा रुपये कमाने के बारे में बताया गया और उनसे शुरुआत में 3,73,818 रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद जालसाजों ने दीक्षिका का ब्रेन वॉश करते हुए उन्हें भारी रिटर्न दिए जाने का वादा किया और उनसे कई बार में कुल 9,77,985 रुपये निवेश करवाए। दीक्षिका मलिक ने यह रकम पति और भाई के बैंक खाता से जमा कराई थी। जब दीक्षिका मलिक ने निवेश की गई राशि निकालने की बात की तो जालसाजों ने और रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद दीक्षिका मलिक को समझ में आ गया कि जालसाजों ने उसके साथ ठगी की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन