{"_id":"68852393952b13b9c708f2f4","slug":"woman-caught-stealing-clothes-from-shop-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-63272-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: दुकान से कपड़े चोरी करने वाली महिला पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: दुकान से कपड़े चोरी करने वाली महिला पकड़ी
विज्ञापन
आरोपी महिला से पांच हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा की पुलिस ने दुकान से कपड़े चोरी करने वाली एक महिला आरोपी को बीते शुक्रवार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला आरोपी से पांच हजार रुपये बरामद किए हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
महिला आरोपी की पहचान स्वाई माधोपुर (राजस्थान) के मंडलगांव निवासी कविता बाई (29 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि दुकान से सामान (कपड़ा) चोरी कर रहे युवक जिस गाड़ी में आए थे, आरोपी महिला भी उसी गाड़ी में बैठी थी और वारदात में शामिल थी। आरोपियों ने चोरी किए गए कपड़े 20 हजार रुपये में बेचे थे। इनमें महिला आरोपी महिला व उसके पति ने 15 हजार रुपये हिस्सा लिया था। वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी महिला आरोपी के नाम पर है। इस मामले में अब तक पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी को पुलिस ने पहले ही बरामद कर लिया था।