{"_id":"604472d1ac0e4a4eb8778c4c","slug":"woman-beaten-up-and-forced-triple-talaq-by-husband-as-he-could-not-get-bullet-bike-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट नहीं मिलने पर पति ने की मारपीट और दे दिया तीन तलाक, दो साल पहले हुआ था निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट नहीं मिलने पर पति ने की मारपीट और दे दिया तीन तलाक, दो साल पहले हुआ था निकाह
Sun, 07 Mar 2021 11:59 AM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
संवाद न्यूज एजेंसी, पुन्हाना
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर के पुन्हाना इलाके में दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर एक महिला के साथ मारपीट कर तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। बिछौर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पति आरिफ सहित 6 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव सिंगार निवासी पीड़िता नूर निशा ने आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले फिरोजपुर झिरका खंड के गांव हंजनपुर निवासी आरिफ के साथ उसका निकाह हुआ था। निकाह में उसके पिता ने काफी दहेज भी दिया था, लेकिन आरोपी पति और ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। आरोपी बुलेट और नकद धनराशि की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
मांग पूरी न होने पर उसके साथ ससुराल पक्ष के लोग मारपीट भी करते थे। इसके बाद ससुराल वालों को समझाने के लिए कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन आरोपियों पर कोई असर नहीं हुआ। पीड़िता ने बताया कि 24 फरवरी को पति आरिफ का उसके पास फोन आया और उसने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी देवकी नंदन ने बताया कि पीड़िता महिला की शिकायत पर पति आरिफ सहित 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।