{"_id":"68011df9ddfe9734740c1aff","slug":"woman-and-her-lover-were-arrested-for-assaulting-her-husband-2025-04-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम में हो जाता मेरठ जैसा कांड: पति पर जल्लाद बनकर टूट पड़ी पत्नी और प्रेमी, जमकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम में हो जाता मेरठ जैसा कांड: पति पर जल्लाद बनकर टूट पड़ी पत्नी और प्रेमी, जमकर पीटा
Thu, 17 Apr 2025 09:01 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 17 Apr 2025 09:01 PM IST
सार
गुरुग्राम पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों ज्योति और नवीन को सोनीपत जिले के गांव सिसाना से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में पति के साथ मारपीट करने के मामले में महिला व उसके प्रेमी को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को पीटा और मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
झज्जर निवासी मौसम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह गुरुग्राम में कैब चलाता है और यहां बसई एंक्लेव में अपनी पत्नी के साथ रहता है। सात अप्रैल की सुबह जब वह ड्यूटी के बाद घर वापस लौटा तो उसकी पत्नी ज्योति एक युवक नवीन के हाथ में हाथ डालकर छत पर खड़ी थी।
विज्ञापन
मौसम ने उन्हें टोका तो नवीन ने उस पर देशी कट्टा के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। ज्योति ने नवीन का साथ देते हुए अपने पति मौसम को पीछे से पकड़ लिया। नवीन ने मौसम को पीटना शुरु कर दिया। इसके बाद ज्योति व नवीन उसे धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-10 थाना में मामला दर्ज करके कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
गुरुग्राम पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों ज्योति व नवीन को सोनीपत जिले के गांव सिसाना से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवीन उर्फ सुंडू (27 साल) निवासी गांव रुड़की, रोहतक और ज्योति निवासी खरमान, झज्जर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी शराब के ठेके पर काम करता था। आरोपी नवीन के खिलाफ पहले भी शस्त्र अधिनियम व हत्या के प्रयास के तहत मामले दर्ज हैं।