फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Woman advocate, husband and three others arrested for allegedly framing her in a false POCSO case

Gurugram News: झूठे पॉक्सो केस में फंसाने में शामिल महिला अधिवक्ता, पति समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Woman advocate, husband and three others arrested for allegedly framing her in a false POCSO case
जांच में शिकायतकर्ता का मिला था फर्जी आधार कार्ड
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता के घर से मिले 1.14 करोड़ नकद और 2.88 करोड़ रुपये कीमत का सोना


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। पॉक्सो केस में फंसाने में शामिल महिला अधिवक्ता, उसका पति और झूठी शिकायत देने वाले उनके साथी तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों शहर के विभिन्न थानों में पॉक्सो शिकायत देकर लोगों से रुपये ऐंठने का काम करते थे। पुलिस ने आरोपी महिला अधिवक्ता के घर से 1.14 करोड़ रुपये नकद और 2.88 करोड़ रुपये कीमत के सोने के आभूषण जब्त किए हैं।
गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान सेक्टर-72 टाटा प्रिमीटी निवासी अधिवक्ता गीतिका चावला, उसका पति अशोक कुमार और राजस्थान के जिला अजमेर के बांगड़ियां की ढाणी निवासी हनुमान के रूप में हुई है।
विज्ञापन


29 अक्तूबर को हनुमान सेक्टर-65 थाना पुलिस के पास रोहित बनकर पहुंचा और पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके आठ साल के बेटे के साथ सेक्टर-48 स्थित पार्क व्यू सोसाइटी निवासी विशाल अग्रवाल ने गलत हरकत की है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के दौरान पुलिस को दिए गए आधार कार्ड में उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का पता दिया था। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता की तरफ से दिया गया आधार कार्ड फर्जी निकला और आधार कार्ड पर लगी फोटो का शिकायतकर्ता के चेहरे से मिलान नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की जांच गहनता से की तो पता चला कि महिला थाना पश्चिम में भी पॉक्सो का एक मामला दर्ज है। इसके अलावा सेक्टर-40 में दर्ज एक मामले में भी आरोपियों की संलिप्तता पाई गई। पुलिस ने शिकायतकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए हनुमान को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी हनुमान से गहनता से पूछताछ की तो पता चला कि अधिवक्ता गीतिका चावला व उसके पति हर्ष ने साजिश रचकर विशाल अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उसने जांच में बताया कि अधिवक्ता ने उसे मोबाइल , सिम कार्ड और एक लिखित शिकायत दी थी। पुलिस ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस ने अदालत से आरोपी गीतिका के घर की तलाशी के लिए सर्च वारंट जारी कराया। पुलिस ने महिला अधिवक्ता के घर से तलाशी के दौरान 1.14 करोड़ रुपये नकद और 2.88 करोड़ रुपये के आभूषण के साथ ही फर्जी दस्तावेज, पासपोर्ट, आधार कार्ड, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, पैन ड्राइव, हार्ड डिस्क व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए।


महिला अधिवक्ता का था क्लाइंट
थाना प्रभारी सेक्टर-65 अजय बीर ने बताया कि आरोपी हनुमान ने नाम बदलकर विशाल अग्रवाल के खिलाफ शिकायत दी थी। असल में वह कभी विशाल से ठीक से मिला ही नहीं था। विशाल का एक मामला महिला अधिवक्ता लड़ रही है। महिला अधिवक्ता को लगा कि विशाल एक व्यापारी है तो मोटी रकम वसूली जा सकती है। इस पर उसने अपने पति और साथी के साथ मिलकर उसके खिलाफ शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed