{"_id":"62d63c36d72a7046356a299e","slug":"woman-accuses-her-husband-of-having-unnatural-relations-and-brother-in-law-accused-of-trying-to-sexual-assault","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हदें पार: महिला बोली- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध और देवर करता है ऐसी हरकत, सास-ससुर पर ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवानियत की हदें पार: महिला बोली- पति बनाता है अप्राकृतिक संबंध और देवर करता है ऐसी हरकत, सास-ससुर पर ये आरोप
Tue, 19 Jul 2022 11:27 AM IST
प्रशांत कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां(नूह)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिनगवां(नूह)
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 AM IST
सार
नूह में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पति ने हैवानियत की हदें पार कर दीं। आरोपी के भाई ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला ने जब यह बात सास-ससुर से कही तो उसके साथ बर्बरता हुई। इस पर महिला पुलिस के पास पहुंची, यहां उसने अपनी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
woman
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिनगवां थाने की एक महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने और देवर पर दुष्कर्म के प्रयास करने का लगाया है। इसके साथ ही सास और ससुर पर मारपीट करने की शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई ममता सिंह ने बताया कि पिनगवां थाना क्षेत्र की एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 12 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं देवर ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस बारे में सास और ससुर को बताया तो उसके साथ ही मारपीट की गई। इस मामले में पंचायत भी हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं। 14 जुलाई को आरोपियों ने फिर से वही घिनौनी हरकतें की।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
जांच अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
जांच अधिकारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर उसके पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।