फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Withdrawals from online fraud tax account

ऑनलाइन धोखाधड़ी कर खाते से निकाले लाखों रुपये

Tue, 29 Dec 2020 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Withdrawals from online fraud tax account
गुरुग्राम। पेटीएम केवाईसी व डेबिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले लोगों ने शहर के पांच लोगों को अपना शिकार बनाया। अलग-अलग थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-66 आइरियो अपटाउन सोसाइटी निवासी धारणा तिवारी ने सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अप्रैल में उन्हें एक मेसेज मिला था जिसमें पेटीएम केवाईसी अपडेट कराने को कहा गया। इस मेसेज में दिये गये नंबर पर उन्होंने फोन किया। सहायता करने के नाम पर व्यक्ति ने उनसे मोबाइल में एप डाउनलोड करा दी। एप डाउनलोड होते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और उनके बैंक खाते से करीब 1.49 लाख रुपये निकल गए। वहीं, सेक्टर-66 पाल्म ड्राइव सोसाइटी निवासी कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें जनवरी 2020 में एक व्यक्ति का फोन आया था जिसने उनका बैंक खाता व शाखा का नाम बताते हुए उनका डेबिट कार्ड अपडेट करने की बात कही। फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे डेबिट कार्ड नंबर व ओटीपी पूछ लिया। इसे बताते ही उनके खाते से करीब 59 हजार रुपये निकल गए।
विज्ञापन

सेक्टर-50 थाना पुलिस को दी शिकायत में पार्क व्यू सिटी-2 निवासी इंदु ने बताया कि 3 फरवरी को अज्ञात व्यक्ति ने उनसे धोखाधड़ी कर 25 हजार रुपये उनके खाते से निकाल लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-53 थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव वजीराबाद निवासी जितेंद्र कटारिया ने बताया कि जून में अज्ञात व्यक्ति ने ओएलएक्स पर मोबाइल बेचने के नाम पर उनसे 12 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। वहीं, आरडी सिटी निवासी नंदनी सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने जुलाई 2020 में उसके साथ 2.24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed