फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   With increasing use of smartphones, it is important to pay attention to the eyes

Gurugram News: स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ आंखों पर ध्यान देना जरूरी

Thu, 12 Oct 2023 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
With increasing use of smartphones, it is important to pay attention to the eyes
गुरुग्राम। राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण (एनपीसिबी) कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आंखों की जांच कराई गई। सिविल सर्जन कार्यालय में भी शिविर लगाया गया। इस दौरान निगम कर्मचारियों की आंखों, बीपी और मधुमेह की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच शिविर में सिविल सर्जन डॉ वीरेंद्र यादव ने विश्व दृष्टि दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अक्तूबर के दूसरे बृहस्पतिवार को विश्व दृष्टि दिवस मनाया जाता है। इस दौरान हर वर्ष एक नई थीम के साथ उद्देश्य अंधापन और दृष्टि बाधिता की ओर ध्यान आकर्षित कराया जाता है। इस बार यह दिवस लव योर आईज एट वर्क यानी काम करते समय अपनी आंखों से प्यार करें थीम के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

जांच शिविर में उप सिविल सर्जन व नेत्र चिकित्सक डॉ प्रिया शर्मा ने कंप्यूटर विजन सिंड्रोम पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कि टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ आंखों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) लगभग सभी को प्रभावित कर रहा है। लोग इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके कारण सिरदर्द, आंखों में जलन, आंखों की थकान और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं हो रही हैं। बचाव के लिए शरीर के अंगों और दृष्टि को थोड़ा आराम दें। थोड़े थोड़े अंतराल पर आराम करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed