{"_id":"5fda467b8ebc3e41a605ca2e","slug":"will-protest-on-delhi-jaipur-highway-will-demand-approval-from-police-to-install-tents-gurgaon-news-noi55433354","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देंगे धरना, टेंट लगाने को पुलिस से मांगेंगे स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर देंगे धरना, टेंट लगाने को पुलिस से मांगेंगे स्वीकृति
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले के कांग्रेस, आम आदमी पार्टी एवं वामपंथी दलों के नेताओं के अलावा सामाजिक, श्रमिक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने स्वयं को कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान संगठनों के साथ जोड़ने का निर्णय लिया है। वह संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान आंदोलन कर रहे 30 संगठनों के निर्णय के तहत अगला कदम रखेंगे। इस तरह मोर्चा की अगुवाई में राज्य में दिल्ली के कई बॉर्डरों की तरह गुरुग्राम में भी दिल्ली बॉर्डर पर जाम लगाने के आसार हो गए हैं।
जिले के कांग्रेस नेता राव कमलवीर सिंह के कार्यालय में बुधवार को गैर भाजपा दलों के नेताओं के साथ-साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने बैठक की। बैठक में उन्होंने सर्वसम्मति से आंदोलनकारी किसानों का साथ देने एवं उनकी मदद करने का निर्णय लिया। आम आदमी पार्टी के दक्षिण हरियाणा के अध्यक्ष एवं पार्षद आरएस राठी एवं एडवोकेट संतोख सिंह ने बताया कि अब सभी दलों के नेता एवं संगठनों के पदाधिकारी आंदोलन कर रहे किसानों संगठनों के अनुसार अगला कदम उठाएंगे।
उन्होंने दिल्ली बॉर्डर पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धरना देने का निर्णय लिया है। इस संबंध में वह टेंट लगाने के लिए पुलिस से स्वीकृति मांगेंगे। दरअसल वे शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस से टेंट लगाने की स्वीकृति नहीं मिलने पर वह इलाके के लोगों को जोड़कर हाईवे का जाम करेंगे। इस तरह जिले में भी किसान आंदोलन ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। हालांकि दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राजस्थान सीमा पर किसानों ने धरना शुरू कर रखा है। गुरुग्राम में आंदोलन शुरू होने की स्थिति में उनके यहां पर पहुंचने के आसार हो जाएंगे।
विज्ञापन
गुरुग्राम में धरना देने का निर्णय करने वाले राजनीतिक दलों के नेताओं एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी हाल ही में कृषि कानूनों के खिलाफ किसान मार्च कर चुके हैं। उनके मार्च में बड़ी संख्या में इलाके के लोगों ने शिरकत की थी।