फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will learn the tricks of courage in the valleys of Manali, 40 students left

Gurugram News: मनाली की वादियों में सीखेंगे साहस के गुर, 40 छात्र हुए रवाना

Tue, 09 Jun 2026 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 06:21 PM IST
विज्ञापन
Will learn the tricks of courage in the valleys of Manali, 40 students left
मेधावी विद्यार्थियों को मिला एडवेंचर कैंप में भाग लेने का अवसर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के पीएम श्री स्कूलों के 40 मेधावी विद्यार्थियों को इस बार गर्मी की छुट्टियों में कुछ नया सीखने और रोमांचक अनुभव हासिल करने का मौका मिला है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से हिमाचल प्रदेश के मनाली में आयोजित समर एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेने के लिए गुरुग्राम के छात्र-छात्राएं मंगलवार को रवाना हो गए।


कैंप के लिए जिले से 16 छात्र और 24 छात्राओं का चयन किया गया। इनके साथ तीन शिक्षक भी रहेंगे। चयनित विद्यार्थी 10 से 14 जून तक मनाली में आयोजित कैंप में भाग लेंगे। इससे पहले सभी प्रतिभागियों ने मंगलवार को पंचकूला में रिपोर्ट किया। पांच दिवसीय कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग और ऑब्स्टेकल क्रॉसिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल और नेतृत्व क्षमता से जुड़े सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को हिमालयी संस्कृति, प्रकृति और पर्यावरण के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed