फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will get relief from the problem of water logging in new sectors

Gurugram News: नए सेक्टरों में जल भराव की समस्या से मिलेगी निजात

Tue, 05 Dec 2023 12:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Dec 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Will get relief from the problem of water logging in new sectors
सेक्टर -68 से 75 तक ड्रेनेज लाइन बनेगी, 5254.70 लाख रुपये होंगे खर्च
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। साइबर सिटी के नए सेक्टरों में लोगों को बारिश में जल भराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) सेक्टर 68 से 75 तक ड्रेनेज लाइन बनवाने जा रहा है। इस पर करीब 5254.70 लाख रुपये खर्च होंगे।
शहर में बरसाती पानी निकासी की गंभीर समस्या है। कई सेक्टरों में पानी की निकासी नहीं होने से लोगों के घरों में तक पानी घुस जाता है। इससे नगर निगम की काफी किरकिरी होती है। ऐसे में विकसित हो रहे नए सेक्टरों में बरसाती पानी की निकासी के लिए जीएमडीए ड्रेनेज लाइन डलवाने जा रहा है। जीएमडीए के प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 68 से 75 तक ड्रेनेज लाइन के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। उनका कहना हैं कि इससे सेक्टर में जल भराव की समस्या नहीं होगी। दूसरी ओर पानी निकासी के लिए भी पंप स्टेशन बनवाए जाएगे।
विज्ञापन

यहां भी बनेंगे-
जीएमडीए सेक्टर 112 से 115 ड्रेनेज लाइन और पंपिंग स्टेशन बनवाने जा रहा है। इस पर करीब 3195.65 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जीएमडीए ने अलग से टेंडर जारी किया है। जीएमडीए का प्रयास हैं कि नए सेक्टरों में लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना नहीं पड़े। ऐसे में इन सेक्टरों में अभी से बारिश के पानी की निकासी का इंतजाम करा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed