फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Will be able to do five year MBBA-LLB in MDU district center

Gurugram News: एमडीयू जिला सेंटर में पांच वर्षीय एमबीबीए-एलएलबी कर सकेंगे

Wed, 14 Jun 2023 10:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
Will be able to do five year MBBA-LLB in MDU district center
एमडीयू जिला सेंटर में पांच वर्षीय एमबीबीए-एलएलबी कर सकेंगे छात्र
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत नया पाठ्यक्रम लागू होगा

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज (सीपीएएस) गुरुग्राम में सत्र 2023-2024 से पंच वर्षीय समेकित एमबीए पाठ्यक्रम बदला जाएगा। छात्र इस वर्ष से ही कोर्स के नए बदलाव के साथ दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा अगले सत्र से पांच वर्षीय बीबीए-एलएलबी करने का मौका मिलेगा। नई शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के तहत नया पाठ्यक्रम लागू होगा।
एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि इस नए करिकुलम में मल्टी डिसिप्लिनरी एप्रोच होगी। विद्यार्थी कोर (मुख्य) कोर्स पढ़ेंगे। इसके साथ कौशल निर्माण कोर्स, वोकेशनल (रोजगारपरक) कोर्स और वैल्यू एडेड कोर्स भी समेकित एमबीए पाठ्यक्रम में पढ़ेंगे। इंटर्नशिप भी कोर्स पाठ्यक्रम का आवश्यक हिस्सा होगा। इस कोर्स के जरिए छात्र के सर्वांगीण विकास पर ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

एमडीयू कैंपस में चार वर्षीय बीसीए पाठ्यक्रम समेत सभी पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में नई शिक्षा नीति 2020 पॉलिसी लागू होगी। विद्यार्थियों की क्षमता और कौशल विकास केंद्रित प्रयास शुरू करने की तैयारी में है। जिला सेंटर में कॉरपोरेट रिसोर्स सेंटर स्थापना होगा। सत्र 2024 से इस केंद्र से पंच वर्षीय बीबीए एलएलबी समेकित पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। एमडीयू बार काउंसिल ऑफ इंडिया में इसके लिए जल्द आवेदन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि सीपीएएस में विद्यार्थियों के लिए फ्रेंच जर्मन और चाइनीज भाषा में सर्टिफिकेट कोर्स शुरू करेगा। कुलपति ने बताया कि एमडीयू सीपीएएस में दो शिफ्ट में पढ़ाई कराएगा। इससे शैक्षणिक पाठ्यक्रमों और विद्यार्थी इनटेक का विस्तार होगा। विद्यार्थियों के लिए पुस्तकालय में रीडिंग हॉल की व्यवस्था होगी। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि अगले शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के व्यवसायिक कौशल विकास के लिए कॉरपोरेट सेक्टर, इंडस्ट्री, विधि क्षेत्र के विशेषज्ञ विजिटिंग फैकल्टी और एडजैंक्ट फैकल्टी का विकल्प भी शुरू करेगा। कुलपति ने कहा कि सीपीएएस के विद्यार्थियों को स्टार्ट अप और एंत्रप्रेन्योरशिप के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed