{"_id":"6a301df9bca88ccca0046993","slug":"wife-struck-with-rolling-pin-dies-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91548-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पत्नी पर बेलन से वार किए, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पत्नी पर बेलन से वार किए, मौत
विज्ञापन
सुबह खुद पड़ोसियों को सूचना दी, पति गिरफ्तार
गुरुग्राम। सेक्टर-10 थाना अंतर्गत सेक्टर-93 पुलिस चौकी के इलाके में रविवार देर रात घरेलू कलेश के चलते पति ने बेलन से सिर पर वार कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह नशे की हालत में घर से बाहर जाकर सो गया। सुबह उसे पत्नी मृत मिली तो पड़ोसियों को सूचना दी। आरोपी पति को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सेक्टर-93 पुलिस चौकी के इलाके में सफायर मॉल के पास एक निर्माणाधीन साइट के साथ में बनी झुग्गी में ये वारदात हुई। 35 साल की मीना देवी यहां अपने पति साहिब साहनी और 6 बच्चों के साथ रहतीं थीं। इनका बड़ा बेटा 14 साल का है जो अब इनसे अलग रहता है। छोटा बेटा तीन साल का है।
रविवार रात को साहिब साहनी शराब के नशे में झुग्गी में आया। खाना बनाने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। नशे में धुत साहिब को गुस्सा आ गया और उसने पत्नी के सिर पर बेलन से वार कर दिए। झगड़े के समय तीन छोटे बच्चे भी वहीं पर थे। पत्नी को पीटने के बाद साहिब झुग्गी से बाहर जाकर जमीन पर ही नशे की हालत में सो गया। सोमवार सुबह साहिब उठा तो देखा कि मीना के सिर से काफी खून बह चुका था और उसकी मौत हो चुकी थी। उसने पड़ोस में रहने वाले अन्य लोगों को इस बारे में बताया। पड़ोसियों ने मामले में सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।