फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife strangled to death, husband arrested

Gurugram News: पत्नी की गला दबाकर हत्या, पति गिरफ्तार

Fri, 15 Sep 2023 01:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death, husband arrested
तीन साल पहले हुई थी शादी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। वाटिका कुंज में बुधवार देर रात को पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पति ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। मृतका की पहचान सीमा (23) के रूप में हुई है। आरोपी पति ने बुधवार देर रात को अपने साले को सूचना दी कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। जब भाई मौके पर पहुंचा तो पाया कि उसकी बहन फर्श पर मृत अवस्था में पड़ी थी। भाई की शिकायत पर भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

मूल रूप से मेरठ निवासी मुकेश ने पुलिस को बताया कि वह फरीदाबाद रहता है। उसकी बहन सीमा ने तीन साल पहले उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद निवासी अनिल से प्रेम विवाह किया था। भाई का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही बहन बताती थी कि अनिल उसके साथ मारपीट करता है। इस पर भाई अपनी बहन को समझाकर मामला शांत करवा देता था। बुधवार रात करीब दो बजे अनिल ने फोन कर सूचना दी कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। जल्दी से वह घर पर आ जाए। जब वह घर पर पहुंचा तो पाया कि बहन को फर्श पर लिटा रखा था और उसके ऊपर एक चादर डाली हुई थी। उसके बहन का हाथ पकड़ा तो पता चला कि उसकी बहन की मौत हो गई है। उसका आरोप है कि बहन के गले पर नाखून के निशान थे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पति अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के गले पर नाखून के निशान है। प्रारंभिक जांच में गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी बात सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed