फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Wife injured in accident dies during treatment

Gurugram News: हादसे में घायल पत्नी की उपचार के दौरान मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wife injured in accident dies during treatment
एनएच-48 पर बाइक को गाड़ी ने मारी थी टक्कर, पति घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पति के हाथ व पैर में चोटें लगी हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर निवासी विनय कुमार ने पुलिस को शिकायत दी।
शिकायत में उन्होंने बताया कि वह रेवाड़ी के धारूहेड़ा में पत्नी के साथ किराये पर रहते हैं और इलैक्ट्रिशियन का काम करते हैं। बीते शनिवार को पत्नी प्रतिभा (25) के साथ बाइक से घर लौटते करीब 12.30 बजे खांडसा के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक को टक्कर लगते ही दंपती गिर गए। विनय कुमार सड़क पर पड़ा, जबकि पत्नी नाले में जा गिरी। हादसे को अंजाम देकर चालक गाड़ी को लेकर भाग गया। आसपास को लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान घायल महिला प्रतिभा की मौत हो गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली गाड़ी की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वाहन की पहचान करके चालक को जांच में शामिल किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed