फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Encroachment returns to the road after enforcement action; questions raised over Municipal Council's monitoring.

Gurugram News: कार्रवाई के बाद फिर सड़क पर अतिक्रमण, नगर परिषद की निगरानी पर सवाल

Thu, 24 Sep 2026 07:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
Encroachment returns to the road after enforcement action; questions raised over Municipal Council's monitoring.
सड़क पर रखकर सब्जियां बेचते दुकानदार। निवासी
पुरानी सब्जी मंडी और नौहटा चौक में सड़क तक सजा सामान, स्कूली बसें और वाहन जाम में फंस रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौटने लगे हैं। मुख्य मार्गों और बाजारों में दुकानदारों व रेहड़ी-पटरी वालों ने सड़क और सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा सामान फैलाना शुरू कर दिया है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। सबसे खराब स्थिति पुरानी सब्जी मंडी और नौहटा चौक बाजार में बनी हुई है। यहां सुबह से देर रात तक लोगों को अतिक्रमण के बीच से रास्ता निकालना पड़ रहा है।




मार्च में हुई थी कार्रवाई



जिला नोडल अधिकारी (डीटीपी एनफोर्समेंट) आरएस बाठ ने नगर परिषद पटौदी-जाटौली मंडी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए 5 मार्च 2026 को कार्रवाई की थी। उन्होंने अतिक्रमण करने वालों को सरकारी जमीन और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इसके बाद पटौदी-जाटौली के मुख्य मार्गों, नौहटा चौक और बाजारों समेत अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया था। लोगों ने मांग की है कि केवल अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के बजाय नियमित निगरानी की जाए और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed