फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Widow cheated of Rs 11 lakh by selling same house twice

Gurugram News: एक ही मकान दो बार बेचकर विधवा से 11 लाख रुपये की ठगी

Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Widow cheated of Rs 11 lakh by selling same house twice
आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने किया केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक ही मकान को दो बार बेचकर विधवा को करीब 11 लाख रुपये की चपत लगाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पहले पुलिस को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई तो डीसीपी पश्चिम से गुहार लगाई गई। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली की बस्ती जुलाहा में रहने वाली बेबी ने कहा कि उसके पति का देहांत हो चुका है और वह निजी कंपनी में लेबर के रूप में काम करती हैं। बेबी अपने बेटे के साथ मिलकर कुछ रकम जमा करने के बाद एक मकान की तलाश में लगी थी। इसी दौरान उसके मामा अशोक गार्डन निवासी नंद लाल ने बेबी को सेक्टर-12 निवासी जोगिन्दर सैनी और मनोज सैनी से मिलवाया। बेबी को बताया गया कि मनोज सैनी व जोगिन्दर सैनी प्रॉपर्टी डीलर हैं। बेबी ने उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति के बारे में बताया तो उन्होंने पूरी मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस बीच उन्होंने बेबी को आरती मिश्रा नामक महिला का फ्लोर दिखाया। बेबी ने मकान पसंद कर लिया और कागजात दिखाने की बाबत बात की तो उन्होंने कहा कि आरती ने मकान की जीपीए उनके नाम की हुई है। जिसे वह उसके मामा को दिखा देंगे। नंदलाल ने कागजात देखने के बाद रजामंदी जताई तो फ्लोर के लिए 14.5 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। जिसमें पांच लाख रुपये पहले दिए गए और नौ लाख रुपये बाद में देने की बात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेबी का आरोप है कि उसने जब भी मकान के पेपर मांगे तो मनोज व जोगिन्दर उसे टालते रहे। मार्च 2022 तक बेबी उन्हें नौ लाख रुपये दे चुकी थी। इसके बाद उनके बीच करार हुआ कि बेबी मनोज को हर माह 13,630 रुपये देती रहेगी। इसके बाद बेबी को मकान की चाबी भी दे दी गई। बेबी ने मकान में अपना सामान रखा और ताला लगा दिया। वह साल भर आरोपियों को हर माह रुपये देती रही। अप्रैल 2023 में बेबी व उसका बेटा जब अपना मकान देखने पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और मकान में कोई और परिवार रह रहा था। बेबी ने मनोज और जोगिन्दर को फोन मिलाया तो दोनों ने उसका फोन ही नहीं उठाया। नंदलाल से इस बाबत बात की गई तो उन्होंने कहा कि मनोज सैनी और जोगिन्दर बाहुबली हैं। नंदलाल भी उन्हें टालने लगा। आरोप है कि वह किसी तरह नंदलाल को लेकर मनोज व जोगिंद्र के पास पहुंचे तो उन्होंने उसे जान से मारने व झूठे केस में फंसाकर जेल में डलवाने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed