फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nine-year-old girl was strangled to death in Gurugram

गुरुग्राम में 16 साल का जल्लाद: बच्ची की गला दबाकर हत्या, फिर शव को लगाने वाला था ठिकाने; पुलिस खुद भी चौंकी

Tue, 02 Jul 2024 05:47 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jul 2024 05:47 AM IST
सार

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के सेक्टर 107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी में एक बच्ची की हत्या कर दी। हत्या एक नाबालिग चोर ने की। इतना ही नहीं कपूर की मदद से बच्ची के शव को जलाने का प्रयास भी किया।

विज्ञापन
nine-year-old girl was strangled to death in Gurugram
हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद फोटो

विस्तार

गुरुग्राम में एक हैरान कर देने वाली वारतान सामने आई है। यहां राजेंद्रा पार्क क्षेत्र के सेक्टर 107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी के एक घर में चोरी करते समय बच्ची के देखने से घबराए नाबालिग चोर ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इसके बाद पूजाघर में रखे कपूर की मदद से मृतका के शव को जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेडकर्मियों एवं सुरक्षाकर्मियों ने खिड़की तोड़कर अंदर से बंद कमरा खोला। राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस ने मृतका की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को मिली बच्ची की हत्या की सूचना
सोमवार की सुबह करीब 10.45 बजे पुलिस कंट्रोल रूम से पुलिस चौकी धनकोट की पुलिस टीम को सूचना मिली कि गुरुग्राम स्थित सेक्टर 107 की सिग्नेचर सिलोरा सोसाइटी में एक बच्ची की हत्या हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। यहां घर के एक कमरे में बेड पर एक लड़की जली हुई अवस्था में मृत मिली। पुलिस ने तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस का आला अधिकारी
डीसीपी वेस्ट करण गोयल, एसीपी उद्योग विहार नवीन शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस की एफएसएल, सीन ऑफ क्राइम व फिंगरप्रिंट की टीमों को बुलवाकर घटनास्थल का निरीक्षण कराया। इसके बाद हत्या का मामला दर्ज कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

विज्ञापन

पहचान वाला था नाबालिग आरोपी
छानबीन में पता चला है कि मृत बच्ची के पिता निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। जिस आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया है। उसका मृतका के घर में आना-जाना था। जिस समय आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। उस समय मृतका ही मां आरोपी के घर पर थी। पुलिस ने नौ वर्षीय बच्ची की हत्या करने वाले 16 साल के नाबालिग को सेक्टर-107, गुरुग्राम से काबू कर लिया। छानबीन में सामने आया कि गहने चोरी करते समय मृतका ने आरोपी को देख लिया था। पकड़े जाने के डर से उसने बच्ची की चुन्नी से गला घोटकर हत्या कर दी और उस पर कपड़े व कपूर डालकर आग लगा दी।

पुलिस को अब तक की छानबीन में चोरी का मामला नजर आ रहा है। पुलिस ने मृतका की मां की शिकायत पर वारदात को अंजाम देने वाले नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। - करण गाेयल, डीसीपी वेस्ट, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed